'माफ नहीं साफ....', Samay Raina और Ranveer Allahbadia को लेकर क्या बोल गए Baba Bageshwar?

Samay Raina Ranveer Allahbadia Controversy: समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया वाला विवाद और भी बढ़ने वाला है। अब इस मामले पर बाबा बागेश्वर का बयान आया है। वो इन दोनों को माफ नहीं करना चाहते।

Baba Bagheshwar Samay Raina Ranveer Allahbadia

Baba Bagheshwar Samay Raina Ranveer Allahbadia File Photo

विज्ञापन

Samay Raina Ranveer Allahbadia Controversy: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s got Latent) वाला विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस शो में गेस्ट बनकर आए रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) और अपूर्वा मखीजा (Apoorva Mukhija) को डेथ थ्रेट्स मिल रहे हैं। इतना ही नहीं, अब खतरा इनके परिवार तक पहुंच गया है। समय रैना (Samay Raina) भी इस वक्त अपने शो के लिए बेहद आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। अब इस मामले पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) उर्फ बाबा बागेश्वर (Baba Bagheshwar) का चौंका देने वाला बयान सामने आया है।

समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया पर फूटा बाबा बागेश्वर का गुस्सा

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिसके बारे में जानकर आपको भी यकीन नहीं होग। जब बाबा बागेश्वर से इस मामले पर पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘ये जो विषय है, इसके बारे में थोड़ा-थोड़ा पता है कि कोई कॉमेडी चलती है और गंदे-गंदे बेहवियर और गंदी-गंदी बातों से प्रारंभ करते हैं और उसमें जो अल्लाहबादिया और समय रैना का ये जो नाम है, इन लोगों से हमको अपेक्षा नहीं थी।’ इसके बाद बाबा बागेश्वर से पूछा गया कि क्या इन्हें एक गलती पर माफ कर देना चाहिए?

विज्ञापन

माफ की जगह साफ करना चाहते हैं बाबा बागेश्वर

ये सुनते ही उन्हें तुरंत कहा, ‘साफ कर देना चाहिए।’ उन्होंने अपनी बात आगे रखते हुए कहा, ‘आपसे ऐसी कोई गलती हो, जिससे सनातन हिंदू धर्म को घाटा हो तो माफ की जगह साफ कर देना चाहिए। हम इसके पक्ष में हैं। इसलिए कि आपकी एक गलती से करोड़ों हिंदुओं का दिल टूटेगा, करोड़ों सनातनियों का दिल टूटेगा और हमको अब ऐसा बोलना नहीं चाहिए लोगों को हमारी विचारधारा के बारे में, बहुत उल्टा असहजता महसूस होगी। हमको कई बार ना कोरोना समय पर किम जोंग बहुत अच्छा लगा। वो आदमी बहुत ऊंचा था। वो कह रहा है जितने को कोरोना है, उनको सीताराम। बस हो गया। बढ़ेगा ही नहीं आगे।’

रणवीर अल्लाहबादिया पर बाबा बागेश्वर ने लगाए इल्जाम

बाबा बागेश्वर बोले, ‘खैर वो निर्णय भी ठीक है। हम ये कहना चाह रहे हैं कि मान लीजिए कोई ऐसी गलती कर दे, तो उसको इतने तरीके से इसका जवाब मिलना चाहिए, इतने तरीके से उसको पता लगना चाहिए कि भविष्य में ऐसी गलती करने के पहले, या सनातनी बनने के पहले लोग 10 बार सोचें।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या इन्हें माफी मांगने के बाद माफ करना चाहिए? तो उन्हें साफ शब्दों में कहा, ‘नो, नेवर! ये माफी लायक शब्द है ही नहीं। आप इतने ओपनली इतने खुले मंच से बच्चों को देना क्या चाह रहे हैं? और आप इस देश में नग्नता फैलाना चाहते हैं। आप इस देश में पोर्न वेबसाइट का प्रचार कर रहे हैं। आप इस देश में सनातनी होने की बजाय सबको हवसी बनाने की तैयारी करवा रहे हैं। इससे आपकी शुद्ध मानसिकता झलकती है। आप सनातन ही नहीं, आप शुद्ध हवसी हैं।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ