‘दीया और बाती हम’ की संध्या अब बनीं 'मंगल लक्ष्मी', बताया- कैसे बीते 5 साल, कैसा था हाल?

Deepika Singh: दीपिका सिंह ने हाल ही में अपने फिल्मी करियर को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि अब वो टीवी पर वापसी कर रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि लंबे टाइम से ब्रेक में उन्होंने क्या किया। दीपिका ने लंबे टाइम के बाद टीवी पर वापसी की है।

Deepika Singh

Deepika Singh, Image credit- Instagram

विज्ञापन

Deepika Singh: सिनेमा में कई सितारे ऐसे होते हैं, जिन्हें काम के लिए खूब संघर्ष करना पड़ता है। फिर चाहें वो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हो या फिर टीवी से। आज हम आपको टीवी की एक मशहूर एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पांच साल बाद कमबैक कर रही है। इस दौरान उन्होंने इस बारे में क्या कहा ये भी आपके साथ साझा करते हैं। आइए जानते हैं कि अपने करियर को लेकर क्या बोलीं हसीना और ये कौन हैं?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन

‘मंगल लक्ष्मी’ से वापसी कर रही दीपिका

दरअसल, हम बात कर रहे हैं टीवी के मशहूर शो ‘दीया और बाती हम’ में संध्या राठी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका सिंह की। जी हां, संध्या राठी के रोल से घर-घर मशहूर हुईं दीपिका सिंह अब लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर से टीवी पर वापसी के लिए तैयार हैं। दीपिका सिंह टीवी शो ‘मंगल लक्ष्मी’ से वापसी कर रही हैं। टीवी दर्शकों में इस शो के लिए अभी से एक्साइटमेंट है और दर्शक खुश हैं कि लंबे टाइम के बाद एक बार फिर से वो अपनी ‘संध्या बींदणी’ को मंगल के रोल में देखेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

किसी को लंबा कमिटमेंट नहीं देना चाहती- दीपिका

हाल ही में DNA को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस बारे में बात की। दीपिका ने कहा कि मैं कई सालों से फिल्मों और ओटीटी के लिए ट्राई कर रही हूं। हालांकि मेरा इंटरेस्ट भी उधर ही है। एक्ट्रेस ने बताया कि इस बीच उन्हें कई शोज ऑफर हुए, लेकिन वो उन्हें नहीं करना चाहती थी। इसके पीछे दीपिका ने वजह बताई कि वो किसी को लंबा कमिटमेंट नहीं देना चाहती हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

करियर में आगे बढ़ने के लिए तैयार दीपिका सिंह

इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे दीपिका ने कहा कि उन दिनों मैं ऑडिशी डांस भी सीख रही थी और इसके साथ ही अपने बेटे की भी केयर कर रही थी। दीपिका ने बताया कि ये सब उनके लिए कितना मुश्किल था। एक्ट्रेस ने कहा कि भले ही वो टीवी पर नहीं थी लेकिन इसके बाद भी उन्हें कम से कम दो से तीन घंटे ऑडिशी डांस को देने पड़ते थे। उन्होंने कहा कि मैंने सोच लिया था कि ऑडिशी डांस सीखने के बाद ही टीवी पर वापसी करूंगी। वहीं, अब दीपिका सिंह अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए एकदम तैयार हैं। फैंस में भी एक्ट्रेस को नए रोल में देखने के लिए एक्साइटमेंट बनी हुई है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि क्या एक बार फिर से दीपिका दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होगी या नहीं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ