Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

कैलेंडर पर हॉट तस्वीरें, शाहरुख खान के साथ रोमांस, सुपरस्टार से शादी और अब बनने वाली हैं मां, पहचानें कौन?

Bollywood Actress Childhood Photo Viral: फिल्म स्टार्स के बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब एंटरटेन करती हैं। आज हम आपके लिए इंडस्ट्री की एक एक्ट्रेस की बचपन की तस्वीर लाए हैं, जिसने डेब्यू फिल्म में ही साबित कर दिया था कि आगे चलकर यह टॉप एक्ट्रेस बनेगी।

Author
Edited By : Jyoti Singh Updated: Apr 17, 2024 18:01
Bollywood Actress Childhood Photo Viral

Bollywood Actress Childhood Photo Viral: सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज के बचपन की तस्वीरें वायरल होना कोई नई बात नहीं है। आए दिन सेलेब्स के बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इस बीच हम आपके लिए ऐसी ही एक हसीना के बचपन की तस्वीर लेकर आए हैं, जो आज फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस है। तस्वीर में दिख रही इस बच्ची ने सिर्फ बॉलीवुड में नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। हर मेकर्स की पसंद बन चुकी यह बच्ची एक्ट्रेस बनने से पहले एक सक्सेसफुल मॉडल भी रह चुकी है। क्या आप पहचान सकते हैं कि तस्वीर में दिखाई दे रही ये बच्ची कौन है?

Deepika Padukone Unseen Photos: స్టార్ హీరోయిన్ దీపికా పదుకొణె బర్త్‌డే స్పెషల్.. ఈ రేర్ ఫొటోలు చూశారా? | Deepika Padukone Birthday Special: Deepika Rare And Unseen Photos Gallery Goes Viral On ...

---विज्ञापन---

शाहरुख खान के साथ किया रोमांस

आपको बता दें कि तस्वीर में दिख रही इस बच्ची ने बॉलीवुड में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। पहली ही फिल्म में शाहरुख खान के साथ रोमांस करके यह चर्चा में आ गई थी। क्या अब आप अंदाजा लगा पाए हैं कि हम किसकी बात कर रहे हैं? अगर नहीं तो आपको बता दें कि यह बच्ची कोई और नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण हैं। फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली दीपिका आज फिल्म इंडस्ट्री में हाई पेड एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इसके अलावा हॉलीवुड स्टार विन डीजल के साथ ‘xxx’ में काम करके शोहरत हासिल की है।

Deepika shares a throwback picture on Instagram! - The Statesman

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मशहूर YouTuber की मौत, 27 की उम्र में हुई थी ओपन हार्ट सर्जरी, वेंटिलेटर पर तोड़ा दम

सक्सेसफुल मॉडल भी रह चुकीं

फिल्मों में आने से पहले दीपिका पादुकोण कुछ म्यूजिक वीडियो का हिस्सा भी रह चुकी हैं। इसके अलावा वो सक्सेसफुल मॉडल के रूप में भी नाम कमा चुकी हैं। किंगफिशर कैलेंडर गर्ल रह चुकीं एक्ट्रेस की कई हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर आपको देखने को मिल जाएंगी। जाहिर है कि दीपिका आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है। पिछले साल उनकी फिल्म ‘पठान’ रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी को फैंस भी काफी पसंद करते हैं।

प्रेग्नेंसी के बीच काम पर लौटीं एक्ट्रेस

दीपिका पादुकोण अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। साल 2018 में उन्होंने बॉलीवुड के टॉप एक्टर रणवीर सिंह से शादी की थी। कुछ महीने पहले ही कपल ने सोशल मीडिया पर गुड न्यूज शेयर करते हुए बताया था कि दोनों जल्द ही अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाले हैं। पिछले कई दिनों से एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रहीं थी। हालांकि अब वो काम पर वापस लौट चुकी हैं। हाल ही में फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के सेट से उनकी तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।

First published on: Apr 17, 2024 06:01 PM

संबंधित खबरें