Box Office Report: ‘फुकरे 3’ 100 करोड़ के पहुंची पास, ‘मिशन रानीगंज’ का हो रहा ऐसा हाल; 37वें दिन 'जवान' ने भी बटोर लिए करोड़ों

Box Office Report: पिछले कई दिनों से बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्मों के बीच कमाई की खींचतान चल रही है, जिनमें ‘मिशन रानीगंज’, ‘फुकरे 3’ और ‘जवान’ शामिल है, तो चलिए जानते हैं किसने अब तक कितनी कमाई की।

Box Office Report

Box Office Report

विज्ञापन

Box Office Report: पिछले कई दिनों से बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें से कुछ रिलीज होने के बाद बड़े पर्दे से उतर कर ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी हैं, जिनमें ‘गदर 2’ (Gadar 2) और ‘OMG 2’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं, जिसके बाद अब ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है, जिसमें सबसे पहले हम अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ (Mission Raniganj) के कमाई की। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 8 दिन हो चुके हैं।

वहीं फिल्म की आठवें दिन थोड़ी किस्मत चमकी है और फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे हफ्ते में 5 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 23.25 करोड़ का हुआ। हालांकि, फिल्म की लागत इससे कई ज्यादा है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि अक्षय की इस फिल्म को भी फिलहाल के लिए बॉक्स ऑफिस पर हिट होने का इंतजार ही करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Fukrey 3 के 16वें दिन की कमाई के आंकड़े

वहीं, अगर तीन हफ्ते पहले यानी 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी, वरुण शर्मा और ऋचा चड्ढा की कॉमेडी फिल्म ‘फुकरे 3’ (Fukrey 3 Box Office Collection Day 16) के बारे में बात की जाए तो, फिल्म को रिलीज के बाद से दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में अगर फिल्म के 16वें दिन की कमाई की बारे में बात करें तो, फिल्म ने अक्षय की ‘मिशन रानीगंज’ को पछाड़ते हुए 5.25 करोड़ की कमाई कर ली, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 86.54 करोड़ का हो गया है और अब उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म कुछ दिनों 100 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर लेगी।

37वें Jawan ने भी दिखाया दम

वहीं, छह हफ्ते यानी 7 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग करने वाली शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और नयनतारा (Nayathara) की फिल्म ‘जवान’ (Jawan Box Office Collection Day 36) भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म अब तक 632.24 करोड़ का पूरा कलेक्शन कर चुकी है। ऐसे में अगर फिल्म की 37वें दिन की कमाई के बारे में बात करें तो, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 5 करोड़ का कमाई की। यानी कई दिनों से धीमी रफ्तार में काफी तेजी देखने को मिली। साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी 1100 करोड़ की कमाई की है। (Box Office Report)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ