Amitabh Bachchan Birthday Special: 70 के दशक में हिट पर हिट देकर अमिताभ ने बॉलीवुड के शहंशाह का खिताब किया हासिल

Amitabh Bachchan Best Movies Of 70s: आज ही के दिन बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्म हुआ था। आज के इस खास दिन पर जानते हैं उनकी 70 के दशक में रिलीज हुई उनकी उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने एक्टर को कामयाबी के तख़्त पर बिठा दिया।

Amitabh Bachchan Best Movies Of 70s

Image Credit: Google

Amitabh Bachchan Best Movies Of 70s: 11 अक्टूबर का दिन बेहद खास होता है। आज ही के दिन बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्म हुआ था। आज ही के दिन वो 81 साल के हो गए हैं। एक्टर ने अपनी उम्र से कहीं ज़्यादा बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। वो इकलौते ऐसे एक्टर हैं जिन्हें बॉलीवुड और टीवी हर प्लेटफार्म पर बस प्यार ही हासिल हुआ। शायद फैंस की प्यार है जिसकी वजह से आज भी अमिताभ यंग स्टार्स को कड़ी टक्कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बिग बी के लिए ये जर्नी इतनी भी आसान नहीं थी। कई उतार-चढाव देखने के बाद उन्होंने आज ये मकाम हासिल किया है। चलिए आज के इस खास दिन पर जानते हैं उनकी 70 के दशक में रिलीज हुई उनकी उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने एक्टर को कामयाबी के तख़्त पर बिठा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Best Movies Of 70s

Image Credit: Google

जंजीर

साल 1973 में आई इस फिल्म ने अमिताभ को एंग्री यंग मैन के रूप में स्थापित किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कईं सितारों के फिल्म को रिजेक्ट करने के बाद अमिताभ को इस फिल्म का प्रस्ताव मिला था। हालांकि, इस फिल्म से एक्टर की किस्मत चमक गई।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Best Movies Of 70s

Image Credit: Google

दीवार

दीवार अमिताभ बच्चन की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्मों में से एक है। आज भी फैंस इस फिल्म को पसंद करते हैं। फिल्म के डायलॉग जैसे ‘आज खुश तो बहुत होगे तुम’ अभी तक फेमस हैं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Best Movies Of 70s

Image Credit: Google

शोले

ये बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म है जिसके बारे में बचा-बचा जनता है। हर हिंदुस्तानी ने इस फिल्म को जरूर देखा होगा। आज तक फैंस पर इस फिल्म का खुमार चढ़ा हुआ है। जय-वीरू की दोस्ती की मिसाले आज भी लोग दिया करते हैं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Best Movies Of 70s

Image Credit: Google

कभी-कभी

इस मल्टीस्टारर फिल्म में अमिताभ के किरदार को खूब पसंद किया गया। साल 1976 में आई इस फिल्म के लिए एक्टर को कई अवॉर्ड्स से भी नवाज़ा गया है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Best Movies Of 70s

Image Credit: Google

अमर अकबर एंथोनी

साल 1977 में रिलीज हुई ‘अमर अकबर एंथोनी’ अमिताभ के लिए एक बड़ी कामयाबी लेकर आई थी। इस फिल्म ने एक्टर को पहला बेस्ट एक्टर फिल्म फेयर अवॉर्ड जिताया था।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Best Movies Of 70s

Image Credit: Google

डॉन

इस फिल्म के सीक्वल आज तक बनाए जा रहे हैं। डॉन के किरदार ने अमिताभ को एक अलग ही पहचान दी है। उनसे बेहतर शायद ही कोई इस रोल को निभा पता। अमिताभ की वजह से ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त सफलता हासिल करने में कामयाब हो सकी। अमिताभ ने डबल रोल प्ले ने सभी को हैरान कर दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ