Upcoming Bollywood Movies: बॉलीवुड की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। वैसे तो आने वाले महीनों में कई फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इनमें पुष्पा 2, सिंघम अगेन, जिगरा जैसी कई फिल्में शामिल हैं। वहीं आने वाले वक्त में कुछ ऐसी भी बॉलीवुड फिल्में हैं, जिनके पहले पार्ट ने दशकों का दिल जीत लिया था। अब इसके आगे के पार्ट आने के लिए तैयार हैं। वहीं कुछ फिल्मों का अनाउंसमेंट हो चुकी है। इनके बारे में ज्यादा लोगों को आइडिया नहीं है।
आज हम आपको ऐसी ही 7 फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनकी रिलीज डेट भले अनाउंस नहीं हुई हो लेकिन ये फिल्में जब रिलीज होंगी तो बॉक्स ऑफिस पर तांडव जरूर मचा सकती हैं। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल हैं…
मस्ती 4
विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी स्टारर फिल्म ‘मस्ती’ के चौथे पार्ट का अनाउंसमेंट हो चुका है। इस बार फिल्म की लीड एक्ट्रेस को बदल दिया गया है। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट आना बाकी है।
तेरे इश्क में
साउथ एक्टर धनुष की बॉलीवुड फिल्म ‘रांझना’ काफी हिट हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थीं। अब धनुष की इस फिल्म का सीक्वल ‘तेरे इश्क में’ रिलीज होने वाली है, जिसमें एक्टर ने शंकर बनकर वापसी की है। फिल्म में उनके साथ कृति सेनन नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: OTT Upcoming Release: Netflix से Hotstar तक, इस हफ्ते रिलीज हो रहीं 6 फिल्में-सीरीज
धुरंधर
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ भी इस लिस्ट में शामिल है, जो कुछ साल पहले अनाउंस हुई थी। इस फिल्म में रणवीर के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और आर माधवन भी हैं। एक्शन थ्रिलर फिल्म को आदित्य धर बना रहे हैं, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है।
शूटआउट एट भायखला
फिल्म ‘शूटआउट एट भायखला’ की कहानी 1900 में जेजे अस्पताल में हुए शूटआउट की कहानी पर बेस्ड होगी। संजय गुप्ता की निर्देशित इस फिल्म में जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जॉन अब्राहम, सैफ अली खान, संजय दत्त, सुनील शेट्टी और बॉबी देओल दिखेंगे।
सोल्जर
बॉबी देओल और प्रीति जिंटा की पॉपुलर फिल्म ‘सोल्जर’ का सीक्वल अनाउंस हो चुका है। इस फिल्म को लेकर खबर है कि फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू हो सकती है। वहीं फिल्म में बॉबी और प्रीति जिंटा दोबारा नजर आ सकते हैं।
लाहौर 1947
सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ हाल ही में ‘लाहौर 1947’ की अनाउंसमेंट हुई है। इस फिल्म को आमिर खान के होम प्रोडक्शन के तहत बनाया जा रहा है, जिसे राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की कहानी 1947 में हुए बंटवारे के इर्द-गिर्द बुनी गई है।
द किंग
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की इस साल कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। हालांकि अगले साल एक्टर ‘द किंग’ से वापसी करेंगे। गुरु और शिष्य की कहानी पर बेस्ड इस फिल्म में उनके साथ बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। वहीं फिल्म में अभिषेक बच्चन विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।
संबंधित खबरें
हुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
23 mins ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
2 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
3 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
11 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
14 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
15 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
16 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
17 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines