Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Bigg Boss 19 के घर में घुसा सांप, घरवालों में फैला खौफ! जहरीले नाग पर कैसे पाया काबू?

Bigg Boss 19 के बेडरूम एरिया में जहरीला सांप देखा गया है. जिससे घरवालों के बीच हड़कंप मच गया. हालांकि घरवाले इस घटना के बाद पूरी तरह से सुरक्षित हैं. वहीं मेकर्स ने इस घटना पर कोई बयान जारी नहीं किया है.

Author Written By: News24 हिंदी | Updated: Oct 1, 2025 14:47
Share :
'बिग बॉस 19' के घर में निकला जहरीला सांप

Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के घर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. घर के बेडरूम एरिया में सांप देखा गया. ‘बिग बॉस ताजा खबर’ के मुताबिक घर में जहरीले सांप को सबसे पहले गौरव खन्ना ने देखा. इस घटना के बाद घरवालों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद बिग बॉस ने सभी घरवालों को गार्डन एरिया में जाने के ऑर्डर दे दिए. वहीं इसी बीच मृदुल तिवारी ने अपनी सूझबूझ दिखाई और उन्होंने सांप को पकड़कर बोतल में बंद कर दिया. वहीं बिग बॉस के सभी कंटेस्टेंट्स पूरी तरह से सुरक्षित हैं.

बता दें ये पहली बार नहीं हुआ है कि जब घर में सांप देखा गया है. इससे पहले भी बिग बॉस के घर में सांप देखा गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था. हालांकि बाद में बिग बॉस ने इस वीडियो को फेक बताया था और कहा था कि सभी घरवाले सेफ हैं. हालांकि बेडरूम में सांप निकलने वाली घटना पर मेकर्स ने कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है. वहीं इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 8 सदस्य नॉमिनेट हुए हैं जिनमें अशनूर कौर, नेहल चुडासमा, अमाल मलिक, कुनिका सदानंद, नीलम गिरी, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे और जीशान कादरी शामिल हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Oct 01, 2025 02:47 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.