Avika Gor Wedding Photos: 'बालिका से वधू तक...', मिलिंद चंदवानी की दुल्हनिया बनीं अविका गौर, सामने आई पहली फोटो

Avika Gor Milind Chandwani Wedding Photos: ‘बालिका वधू’ फेम एक्ट्रेस अविका गौर (Avika Gor) अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. बीते दिन ही उन्होंने मिलिंद चंदवानी संग सात फेरे लिए हैं. ऐसे में अब उन्होंने अपनी वेडिंग की तस्वीरों को शेयर किया है.

Avika Gor, Avika Gor Wedding First Photo, Avika Gor Milind Chandwani Photos

अविका गौर और मिलिंद की शादी की पहली फोटो. (Avika Gor/Instagram)

विज्ञापन

Avika Gor Milind Chandwani Wedding Photos: अविका गौर और मिलिंद चंदवानी अपनी शादी को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा में थे. फैंस को दोनों की वेडिंग का लंबे समय से इंतजार था. ऐसे में अब वो इंतजार खत्म हो गया है. कपल ने बीते दिन ही सात फेरे लिए और अब ये एक-दूजे के हो चुके हैं. देखिए तस्वीरें…

Avika Gor Milind Chandwani Wedding Photos

अविका गौर और मिलिंद चंदवानी ने टीवी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में अपनी शादी का ऐलान किया था और इसके सेट पर ही दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं. ऐसे में अब एक्ट्रेस की वेडिंग के बाद पहली तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें दोनों बेहद ही प्यार लग रहे हैं. (Photo- Avika Gor/Instagram)

विज्ञापन
Avika Gor Marriage Pics

शादी के बाद अविका गौर ने इंस्टाग्राम पर अपनी ब्राइडल लुक में फोटोज को शेयर किया है. उन्होंने दो पोस्ट शेयर की थी. इसमें एक पोस्ट में तो उनकी सोलो तस्वीरे हैं. वहीं, दूसरी पोस्ट में वह हसबैंड मिलिंद चंदवानी के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं. (Photo- Avika Gor/Instagram)

Avika Gor Milind Chandwani wedding First Photo

सोलो फोटोज के साथ अविका ने कैप्शन लिखा, ‘बीआरबी, अभी तक रो रही है और डांस कर रही है.’ इसके साथ ही एक्ट्रेस ने दूसरे पोस्ट में मिलिंद संग फोटो शेयर कर लिखा, ‘बालिका से वधू तक.’ (Photo- Avika Gor/Instagram)

avika gor bridal look

अविका और मिलिंद की शादी की फोटोज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया. इसमें टीवी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ने उन्हें जिंदगी की नई शुरुआत की शुभकामनाएं दी. साथ ही इसमें फैंस ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है. (Photo- Avika Gor/Instagram)

विज्ञापन
Avika gor Photo After Wedding

अगर अविका के ब्राइडल लुक की बात की जाए तो वह सुर्ख लाल जोड़े में बेहद ही प्यारी लग रही थीं. उन्होंने लुक को हैवी नेकलेस, नाक में नथ और न्यूड मेकअप से कंप्लीट किया था. उनके लहंगे पर जरी का वर्क किया गया था. ब्राइडल लुक में एक्ट्रेस काफी जंच रही थीं. (Photo- Avika Gor/Instagram)

Avika Gor Milind Chandwani Wedding Photos

फोटोज में अविका के चेहरे पर वेडिंग ग्लो साफ तौर से देखा जा सकता है. तस्वीरों में उनका लुक देखते ही बन रहा है. अपने प्यार से शादी करने की खुशी उनके चेहरे पर साफ तौर से देखी जा सकती है. (Photo- Avika Gor/Instagram)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ