ताउम्र कुंवारी रही ये एक्ट्रेस, कभी 15 साल बड़े डायरेक्टर को दे बैठी थीं दिल; पहचाना कौन?

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस 83 की उम्र में भी कुंवारी हैं. सलमान खान की तरह उन्होंने भी कभी शादी नहीं की. प्रोफेशनल लाइफ भले ही सुपरहिट रही हो लेकिन उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में बहुत कुछ झेला है.

asha parekh birthday, asha parekh love life

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस 83 की उम्र में भी हैं कुंवारी

बॉलीवुड की कई दिग्गज एक्ट्रेस रही हैं जिन्होंने अपनी अदाओं और एक्टिंग से ऑडियंस को दीवाना बनाया. कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जिनकी प्रोफेशनल लाइफ तो सुपरहिट रही लेकिन उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में बहुत दुख भी झेला. आज हम ऐसी ही एक एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने जिंदगी भर शादी नहीं की. ताउम्र कुंवारी होने के बाद भी वो अपनी लाइफ खुशी-खुशी जी रही हैं. हम बात कर रहे हैं दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख की. आशा पारेख (Asha Parekh Birthday) कल यानी 2 अक्टूबर को अपना 83वां जन्मदिन मना रही हैं. चलिए इस खास मौके पर हम आपको उनकी लाइफ के बारे में डिटेल में बताते हैं.

पर्सनल लाइफ में देखे उतार-चढ़ाव

गुजराती फैमिली में जन्मीं आशा पारेख 60-70 दशक की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल थीं. काम के साथ-साथ आशा पारेख अपनी फीस के लिए भी चर्चाओं में बनी रहती थीं. बॉलीवुड में आशा पारेख का नाम सबसे महंगी एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार था. एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ भले ही सुपरहिट रही लेकिन उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. एक टाइम था जब एक्ट्रेस अपने से 15 साल बड़े डायरेक्टर नासिर हुसैन के प्यार में पड़ गई थीं, लेकिन उनकी लव स्टोरी मुकम्मल नहीं हो पाई थी. इसलिए आज भी एक्ट्रेस सिंगल हैं.

क्यों नहीं की कभी शादी?

आशा पारेख ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि जिस शख्स को उन्होंने चाहा वो उन्हें कभी हमसफर ही नहीं बना सकी. दरअसल इसके पीछे का कारण था कि नासिर हुसैन पहले से ही शादीशुदा थे और एक्ट्रेस उनकी शादी नहीं तोड़ना चाहती थीं इसलिए उन्होंने नासिर से शादी नहीं की. लव स्टोरी अधूरी रहने के बाद एक्ट्रेस ने किसी से भी शादी नहीं की और ताउम्र अकेली ही रह गईं.

इन फिल्मों से बनाई पहचान

बॉलीवुड में आशा पारेख की जोड़ी राजेश खन्ना के साथ सुपरहिट रही है. दोनों ‘कटी पतंग’, ‘आन मिलो सजना’, ‘धर्म और कानून’ और ‘बहारों के सपने’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. इसके साथ ही आशा पारेख ‘दिल देके देखो’, ‘जिद्दी’, ‘मेरे सनम’, ‘तीसरी मंजिल’, ‘लव इन टोक्यो’, ‘आया सावन झूम के’ और ‘साजन’ जैसी हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ