News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Navratri Jio Special Plan: रिलायंस Jio के मालिक मुकेश अंबानी की ओर से नवरात्री के मौके पर लोगों के लिए एक सस्ता प्लान लॉन्च किया गया है. अगर आप भी कम कीमत में एक बेहतरीन रिचार्ज प्लान्स की तलाश में हैं तो आज हम आपको जियो के कुछ सस्ते और बेनेफिशियल प्लान्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं. इन प्लान्स की कीमत सिर्फ 75 रुपये से 223 रुपये तक है. इन सभी प्लान्स में रोजाना डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री जियो टीवा का एक्सेस भी शामिल है. आइये इस खबर में जानते हैं कि कौन से रिचार्ज कितने बैनिफिशियल हैं.
आपको बता दें कि जियो के 75 रुपये के प्लान में यूजर्स को 23 दिनों की वलिडिटी मिलती है. इसके साथ ही हर दिन यूजर्स को 0.1GB डेटा के साथ एक्स्ट्रा 200MB डेटा भी मिलता है. इतना ही नहीं मात्र 75 रुपये में अनिलिमिटेड कॉल्स , 50 SMS और jio TV का एक्सेस भी मिलता है.
Jio के 91 रुपये के रिचार्ज प्लान में यूजर्स को हर दिन 0.1GB डेटा के साथ 200 MB अलग से भी डेटा मिलता है. इसकी प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की होती है. इसके साथ ही jio TV का एक्सेस भी मिलता है.
Jio के 125 रुपये के रिचार्ज प्लान में यूजर्स को हर दिन 0.5 डेटा का बेनिफिट ऑफर किया जा रहा है. इसकी वैलिडिटी 23 दिन की होती है. इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और jio TV का एक्सेस भी मिलता है.
जियो के 152 रुपये के रिचार्ज में यूजर्स को हर दिन 0.5GB डेटा का लाभ मिलता है. इतना ही नहीं डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री एसएमएस भी मिलते हैं. इस रिचार्ज प्लान में भी यूजर्स को जियो टीवी का एक्सेस दिया गया है.
जियो के 186 रुपये के रिचार्ज प्लान में यूजर्स को हर दिन 1GB डेटा उपलब्ध कराया जाता है. इसमें यूजर्स को जियो टीवी का एक्सेस और अनिलिमिटेड कॉलिंग भी दी जाती है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की होती है.
यह भी पढ़ें- Post Office Schemes: पोस्ट ऑफिस की इन 5 स्कीम्स में मिलता है इतना ज्यादा रिटर्न, यहां देखें लिस्ट
जियो के इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB डेटा दिया जाता है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की होती है. इस प्लान में भी यूजर्स को जियो टीवी का एक्सेस दिया जाता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।