Bigg Boss 19 में खाने पर छिड़ी जंग, Baseer Ali और Kunika के झगड़े से गरमाया घर का माहौल

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ में एक ड्रामेटिक फाइट देखने को मिलेगी। बसीर अली और कुनिका के बीच शो की शुरुआत में ही इंटेंस झगड़ा होने वाला है। अब क्या और क्यों होगा? चलिए जानते हैं।

Bigg Boss 19

अंडे से घर में छिड़ा नया झगड़ा। (Photo Credit- Social Media)

Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आज मसालेदार फाइट देखने को मिलने वाली है। ‘बिग बॉस’ के घर में किचन फाइट्स बेहद पॉपुलर हैं। हर साल खाने को लेकर शो में सबसे ज्यादा झगड़े देखने को मिलते हैं। कभी खाना बनाना, तो कभी ज्यादा खाना… घर का माहौल गर्म कर देता है। अब ‘बिग बॉस 19’ के पहली ही एपिसोड में खाने पर जंग देखने को मिलने वाली है। अपकमिंग एपिसोड में इस घर की सबसे सीनियर कंटेस्टेंट्स यानी कुनिका सदानंद की बसीर अली के साथ बहस देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

ऑमलेट के कारण बीबी हाउस में हुआ तमाशा

बसीर शो की शुरुआत में ही अपना आपा खोते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, अब एक अंडा घर का माहौल बिगाड़ने वाला है। बसीर अली के ऑमलेट से इस झगड़े की शुरुआत होगी, जिसका अंत बवाल के साथ होगा। बसीर को जिस तरह से कुनिका ने खाने को लेकर जवाब दिया, वो उन्हें पसंद नहीं आया। बस फिर क्या था, रात में लाइट्स ऑफ होने के बाद दोनों में सबके सामने बहस छिड़ गई। अब जो वीडियो सामने आया उसमें ये दोनों एक-दूसरे को तेवर दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

बसीर ने कुनिका से किया झगड़ा

बसीर कुनिका से कहते हैं कि उन्होंने कभी अपने लिए उन्हें कुछ बनाने के लिए कहा ही नहीं है। बसीर कहते है, ‘मैंने कभी आपसे पानी का एक गिलास तक नहीं मांगा। मैंने आपसे कुछ भी नहीं मांगा।’ इसके बाद कुनिका उन्हें अपनी तरफ से सफाई पेश करने की कोशिश करती हैं। हालांकि, बसीर इतने भड़के हुए होते हैं कि वो उन्हें कुछ बोलने की नहीं देते और पलटकर सारे उल्टे जवाब देते हैं। सभी लोग बसीर का अग्रेशन देखकर हैरान रह जाते हैं।

विज्ञापन

कुनिका पर बरसते हुए नजर आए बसीर

दोनों के ही तेवर काफी ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। बसीर ने तो कुनिका को रुड तक कह दिया है। साथ ही ये भी नसीहत दी है कि जब तक वो उनके साथ बदतमीजी न करें, वो भी उनके साथ न करें। दोनों के बीच हुई बहस में बसीर अली का पारा काफी ज्यादा बढ़ जाएगा और वो कुनिका से न सिर्फ ऊंची आवाज में बात करेंगे, बल्कि उन पर खूब चिल्लाएंगे। दोनों ने इस झगड़े में एक-दूसरे की उम्र तक का लिहाज नहीं किया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ