Bigg Boss 19 से पहले Ashnoor Kaur किन 5 शोज में आईं नजर? सलमान खान के शो में बनी सबसे यंग कंटेस्टेंट

Ashnoor Kaur Bigg Boss 19: सलमान खान की ‘बिग बॉस 19’ में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अशनूर कौर सबसे यंग कंटेस्टेंट बन गई हैं। अशनूर इससे पहले भी कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। चलिए आपको उनके 5 सीरियल के बारे में बताते हैं जो काफी फेमस हैं।

ashnoor kaur (1)

Ashnoor Kaur Bigg Boss 19: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अशनूर कौर ‘बिग बॉस 19’ की सबसे यंग कंटेस्टेंट बन गई हैं। शो में एंट्री करते हुए सलमान खान के सामने एक्ट्रेस ने यंगेस्ट विनर बनने की इच्छा भी जताई। वहीं बिग बॉस में एंट्री के बाद से ही अशनूर गूगल ट्रेंड्स में पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही हैं। सलमान खान के रियलिटी शो में एंट्री करने से पहले अशनूर कईं फेमस टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन सीरियल्स का नाम शामिल है?

विज्ञापन
विज्ञापन

बिग बॉस से पहले इस सीरियल में आईं नजर

अशनूर कौर टीवी इंडस्ट्री की वो एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपना करियर छोटी उम्र में ही शुरू कर दिया था। बिग बॉस में आने से पहले अशनूर  ‘सुमन इंदौरी’ टीवी सीरियल में लीड एक्ट्रेस का रोल निभा चुकी हैं। इस सीरियल में अशनूर के साथ टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी भी नजर आई थीं। वहीं सुमन इंदौरी से अशनूर को काफी फेम मिला है। हालांकि अशनूर ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी।

इन हिट सीरियल्स से बनाई पहचान

अशनूर ने अपने करियर की शुरुआत ‘झांसी की रानी’ से की थी। साल 2009 में आए इस सीरियल में उन्होंने छोटी बच्ची प्राची का किरदार निभाया था। इसके बाद ‘साथ निभाना साथिया’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘पटियाला बेब्स’ जैसे हिट सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। अशनूर सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हैं। इंस्टाग्राम पर अशनूर के 9.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

विज्ञापन

बिग बॉस 19 में कौन-कौन?

बता दें अशनूर समेत बिग बॉस में इस बार 16 कंटेस्टेंट्स नजर आए हैं। इनमें जीशान कादरी, तान्या मित्तल, नगमा मिराजकर, अवेज दरबार, नेहल चुडासमा, अभिषेक बजाज, बसीर अली, गौरव खन्ना, नतालिया जानोसजेक, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी, कुनिका सदानंद, मृदुल तिवारी और अमाल मलिक शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ