Bigg Boss 18: मेकर्स के डबल स्टैंडर्ड्स रिवील, Kashish गलत तो Eisha सही कैसे?

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में अब मेकर्स के दोगलेपन का खुलासा हो गया है। हर कंटेस्टेंट के लिए यहां अलग नियम हैं। किसी को इंसाफ मिलता है तो कोई इग्नोर हो जाता है।

Bigg Boss 18 Kashish Kapoor Eisha Singh

Bigg Boss 18 Kashish Kapoor Eisha Singh file photo

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में कशिश कपूर इस वक्त हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। उन्होंने जो तमाशे किए हैं उसके बाद सोशल मीडिया हो या फिर बिग बॉस का घर हर कोई उन्हीं के चर्चे कर रहा है। भले ही लोग कशिश से सहमत नहीं हैं और उन्हें गलत ठहरा रहे हैं, लेकिन ये भी सच है कि इस वक्त किसी के लिए भी कशिश को इग्नोर करना आसान नहीं है। वहीं, सलमान खान (Salman Khan) भी अब कशिश की गलतियों का सरेआम बखान करने वाले हैं। लेकिन उनके इस कदम से अब मेकर्स पर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं।

ईशा सिंह की हरकत पर मेकर्स ने क्यों नहीं लिया एक्शन?

सोशल मीडिया यूजर्स ने अब बिग बॉस के मेकर्स पर डबल स्टैंडर्ड्स रखने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि मेकर्स अलग-अलग कंटेस्टेंट्स के लिए अलग-अलग रूल्स रखते हैं। उन्होंने अब कशिश की गलती को तो सरेआम उछाल दिया, लेकिन जब ईशा सिंह (Eisha Singh) ने भी ऐसी ही गलती की थी तो उसे ढक दिया गया था। क्या ईशा कलर्स का फेस हैं सिर्फ इसलिए उन्हें शो में कुछ नहीं कहा गया।

चाहत पांडे को मेकर्स ने क्यों नहीं दिलवाया इंसाफ?

याद दिला दें, जिस तरह से अब कशिश ने अविनाश का कैरेक्टर असेसिनेशन किया है, ठीक वैसे ही ईशा भी करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) को लेकर बड़ी टिप्पणियां कर चुकी हैं और उनपर संगीन आरोप लगा चुकी हैं। लेकिन अविनाश कलर्स का फेस हैं क्या इस वजह से इस मुद्दे पर इतना बवाल हुआ है? और करण नहीं हैं इसलिए उनके लिए मेकर्स ने कोई स्टैंड नहीं लिया? इसके अलावा ये पहली बार नहीं है जब कशिश कपूर ने किसी कंटेस्टेंट्स को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की हो। वो चाहत पांडे (Chahat Pandey) को गालियां देने से लेकर उन्हें लेकर गंदी-गंदी बातें कह चुकी हैं फिर भी मेकर्स ने कुछ नहीं किया।

क्या अविनाश के खास होने की वजह से कशिश को लगाई गई फटकार

तो अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि इस बार कशिश को इतनी फटकार क्यों लगाई जा रही है? अविनाश मिश्रा क्या कलर्स या फिर बिग बॉस के लाडले बन गए हैं? उन्हें जिस तरह से पहले कंटेस्टेंट्स से इंसाफ दिलवाया गया और बाद में अब सलमान उन्हें क्लीन चिट देते हुए कशिश को सुना रहे हैं, वो मेकर्स को सवालों के घेरे में ले आया है। मेकर्स के शो में डबल स्टैंडर्ड्स साफ-साफ सामने आ गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ