Kashish Kapoor की जुबान ने कब-कब हदें की पार? इस बार तो चौंक गए Salman

Bigg Boss 18: कशिश कपूर कई बार शो में हदें पार कर चुकी हैं। सलमान खान के सामने तो वो बदतमीजी कर ही रही हैं, लेकिन इससे पहले भी शो में उनका ये रूप कई बार देखने को मिला है।

Bigg Boss 18 Kashish Kapoor Salman Khan

Bigg Boss 18 Kashish Kapoor Salman Khan file photo

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में कशिश कपूर का किया हुआ कांड काफी बवाल मचा रहा है। वो अभी तक सही चल रही थीं, लेकिन इस हफ्ते उनसे कुछ ऐसी गलती हो गई जो उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर गई है। अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) के साथ कशिश ने जो कुछ किया, उसके बाद अब सलमान खान (Salman Khan) उन्हें आईना दिखाने वाले हैं। लेकिन हैरानी तो इस बात की है कि यहां भी कशिश की जुबान हदें पार करने वाली है। वो सलमान खान से बदतमीजी कर रही हैं।

सलमान खान के आगे कशिश ने कैंची की तरह चलाई जुबान

सामने आए प्रोमो में देखा जा सकता है कि कशिश जुबान लड़ाते हुए इस बात का भी ख्याल नहीं रखती कि उनके सालमन खुद सलमान खान खड़े हैं। उनके तीखे शब्द और बिना बात का एटीट्यूड अब तक शो में कई बार देखने को मिला है, जिसका नमूना आज सलमान भी देखेंगे। हालांकि, बाकी कंटेस्टेंट्स तो कशिश का ये बर्ताव बर्दाश कर लेते हैं लेकिन भाईजान ये एटीट्यूड नहीं झेलने वाले। आपको बता दें, सलमान से पहले हाल ही में हुए टाइम गॉड टास्क में भी कशिश की दबंगई देखने को मिली है।

इन कंटेस्टेंट्स के साथ भी की बदतमीजी

इस टास्क में उन्होंने सभी की नाक में दम कर दिया और कई लोगों से बेहद बदतमीजी की। इससे पहले वो अक्सर विवियन डीसेना (Vivian Dsena) से तू-तड़ाक करती हुई नजर आती हैं। कल भी कशिश ने बिना बात विवियन को तीखे जवाब दिए थे। शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) का गेम भी कशिश ने ही एक्सपोज किया था। दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) भी कशिश के तानों और फालतू की बातों से पूरा सीजन परेशान रहे हैं। वैसे तो जब कशिश ने शो में एंट्री ली थी तभी उन्होंने साबित कर दिया था कि वो जुबान पर कोई फिल्टर नहीं लगाने वालीं।

क्या होगा कशिश की हरकत का अंजाम?

आते ही कशिश ने अपने शब्दों के तीर ईशा सिंह (Eisha Singh) पर छोड़ दिए थे। आपको बता दें, कशिश बात सही कहती हैं और उनकी बातों में दम भी होता है, लेकिन उनका तरीका गलत होता है। खुद सलमान खान ने एक वीकेंड का वार में कशिश की तारीफ की थी, लेकिन अब उनकी एक हरकत उन्हें वापिस जीरो पर ले आई है। अब देखना ये होगा कि कशिश की ये गलती इस बार उन्हें कितनी भारी पड़ती है?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ