Saif Ali Khan ही नहीं Mannat भी था टॉरगेट! क्या Shah Rukh Khan के घर की भी हुई रेकी?

Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर ही शाहरुख खान का बंगला ‘मन्नत’ भी चोर के टॉरगेट पर था। जी हां, हालिया रिपोर्ट्स में कुछ ऐसा ही दावा किया जा रहा है।

Saif Ali Khan, Mannat

Saif Ali Khan, Mannat

Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद से ही फैंस और एक्टर के चाहने वाले सभी टेंशन में हैं। हालांकि, सैफ अली खान की तबीयत पहले से बेहतर है और वो खतरे से बाहर भी हैं। इस बीच अब मामले में ताजा अपडेट ये है कि सैफ ही नहीं बल्कि शाहरुख खान का बंगला ‘मन्नत’ भी टॉरगेट पर था। जी हां, रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सैफ अली खान पर हमला करने वाले व्यक्ति ने पहले शाहरुख खान के घर की रेकी की। हालांकि, पुलिस ने किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है।

शाहरुख खान के घर की रेकी

इंडिया टुडे में छपी एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुंबई पुलिस को शक है कि सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाले हमलावर ने इस हफ्ते की शुरुआत में शाहरुख खान के घर मन्नत की भी रेकी की थी। सैफ पर हुए हमले के बाद मामले की जांच के लिए पुलिस की एक टीम शाहरुख खान के घर भी गई थी।

सैफ के घर पर हमला

पुलिस सूत्रों की मानें तो 14 जनवरी को शाहरुख खान के घर के पास एक संदिग्ध गतिविधि देखी गई थी। एक शख्स मन्नत के पास रिट्रीट हाउस के पीछे की तरफ 6-8 फुट लंबी लोहे की सीढ़ी लगाकर एरिया की जांच कर रही थी। इससे पुलिस को शक है कि रेकी करने वाले शख्स ने ही सैफ अली खान पर हमला किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

फुटेज कर रही मैच

मन्नत से मिली सीसीटीवी फुटेज में पता लगता है कि एक लंबा-चौड़ा शख्स जो सैफ अली खान से घर से मिली फुटेज से मैच कर रहा है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन फिर भी पुलिस बेहद गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।

क्या था मामला? 

दरअसल, हाल ही में सैफ अली खान के घर में एक चोर घुस गया था। चोर को पकड़ने के चक्कर में सैफ घायल हो गए। चोर ने सैफ पर चाकू से हमला किया। हालांकि, अब सैफ अली खान ठीक हैं और उनकी हालत पहले से बेहतर है। मामले में पुलिस की जांच जारी है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ