---विज्ञापन---

Bhojpuri की पहली फिल्म कौन सी? कहां से आया आइडिया, कौन था हीरो, जानें सबकुछ

First Bhojpuri Movie: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ने देश में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। लोग भोजपुरी फिल्में देखना काफी पसंद करते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि पहली भोजपुरी फिल्म कौन सी थी और इंडस्ट्री की शुरुआत कहां से हुई।

---खबर नीचे जारी है---

First Bhojpuri Movie: बॉलीवुड, टॉलीवुड के बाद अगर किसी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा चर्चा होती है, तो वह भोजपुरी सिनेमा है। एक समय था, जब इस इंडस्ट्री की ऑडियंस सीमित हुआ करती थी लेकिन आजकल हर कोई भोजीवुड फिल्मों को देखना पसंद करता है। अन्य इंडस्ट्री की तरह इस फिल्म इंडस्ट्री का इतिहास भी काफी लंबा है। इसने रवि किशन, मनोज तिवारी, निरहुआ, मोनालिसा, आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह जैसे तमाम स्टार्स दिए हैं, जो आज दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। क्या आपको पता है कि भोजपुरी सिनेमा बनाने का आइडिया कहां से आया? पहली फिल्म कौन सी थी और फिल्म का हीरो कौन था? आइए जानते हैं…

काफी पुराना है इतिहास

भोजपुरी फिल्मों का कनेक्शन देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के जमाने से जुड़ा हुआ है। या फिर ऐसा कहें कि उन्हीं की देन है भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री। उनके अलावा इस इंडस्ट्री को शुरू करने का श्रेय नजीर हुसैन को जाता है, जो हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद और नजीर हुसैन जब मिले थे, तब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की शुरुआत हुई थी। कैसे इसके पीछे भी दिलचस्प किस्सा है।

---खबर नीचे जारी है---

कैसे हुई इंडस्ट्री की शुरुआत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1960 के दशक में नजीर हुसैन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में से एक थे। उस दौर में उनकी कई फिल्में रिलीज हुई जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिला। लोगों के बीच में उनकी जबरदस्त पॉपुलैरिटी थी। जब नजीर हुसैन की मुलाकात पूर्व राष्ट्रपति से हुई थी, जब राजेंद्र प्रसाद ने ही उन्हें भोजपुरी फिल्म बनाने के लिए कहा। उनकी कथनी को गंभीरता से लेते हुए नजीर हुसैन ने करीब 3 साल के अंदर पहली भोजपुरी फिल्म बनाई।

---खबर नीचे जारी है---

क्या था फिल्म का नाम

नजीर हुसैन ने पहली भोजपुरी फिल्म का नाम ‘गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो’ रखा था। दिलचस्प बात यह थी कि इस फिल्म के हीरो भी वह खुद ही थे। उनके अलावा इस फिल्म में पदमा खन्ना, अमोल सेन, लीला मिश्रा, असिम कुमार और कुमकुम समेत कई स्टार्स शामिल थे। यह पहली भोजपुरी फिल्म थी और इसमें पहली ही बार स्टार्स ने भोजपुरी भाषा का इस्तेमाल किया था। यह फिल्म भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए पायनियर साबित हुई थी। बस यहीं से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का उदय हुआ।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Anupamaa के लीड एक्टर ने क्यों छोड़ा शो? क्या खत्म हुई अनु-अनुज की लवस्टोरी

First published on: Dec 03, 2024 02:00 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola