Box Office Collection: कंगना की 'भारत भाग्य विधाता' या इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा', मंडे टेस्ट में किसने मारी बाजी?

Main Wapas Aaunga vs Bharat Bhagya Vidhata: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कंगना रनौत और इम्तियाज अली की फिल्म जमकर गदर मचा रही है. दोनों फिल्में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रही हैं. ऐसे में दोनों के फैंस यह जानने के लिए काफी बेचैन हैं कि दोनों की फिल्मों में से किसने बाजी मारी है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Main Wapas Aaunga vs Bharat Bhagya Vidhata:

सिनेमाघरों में 12 जून को कंगना रनौत ‘भारत भाग्य विधाता’ और इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ रिलीज हुई है. दोनों फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रहा है. दोनों की मूवीज बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. लेकिन वीकेंड पर इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने शानदार कलेक्शन किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘मैं वापस आऊंगा’ ने चौथे दिन कितने का किया कलेक्शन

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने वीकेंड पर जबरदस्त कलेक्शन किया है. सैनिकल्क के अनुसार मूवी  ने शनिवार को 1.85 करोड़ रुपये छापे थे, तो वहीं रविवार को मूवी ने 2.50 करोड़ कमाए थे. हालांकि फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने अपने ओपनिंग डे पर 1.28 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. इस मूवी को रिलीज हुए आज 4 दिनों का समय हो चुका है. फिल्म ने खबर लिखे जाने तक चौथे दिन 0.86 करोड़ रुपये छापे हैं. ‘मैं वापस आऊंगा’ मूवी ने चार दिनों में 6.36 करोड़ रुपये छापे हैं.

विज्ञापन

‘भारत भाग्य विधाता’ ने चौथे दिन कितने का किया कलेक्शन

वहीं कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की बात करें, यह फिल्म भी 12 जून शुक्रवार को रिलीज की गई थी. सैनिकल्क के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1 करोड़ रुपये छापे हैं, तो वहीं मूवी ने दूसरे दिन 1.40 करोड़ कमाए है. फिल्म ने रविवार को 1.73 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस फिल्म को रिलीज हुए आज 4 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने चौथे दिन खबर लिखे जाने तक 0.55 करोड़ रुपये कमाए हैं. ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म ने चार दिनों में 4.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

विज्ञापन

मंडे टेस्ट में किस मूवी ने मारी बाजी

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के अनुसार इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को माउथ पब्लिसिटी (Word of Mouth) का जबरदस्त फायदा हुआ है. इम्तियाज अली की मूवी और कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ के कलेक्शन में काफी अंतर देखने को मिल रहा है. इतना ही नहीं मंडे टेस्ट में भी इम्तियाज अली की फिल्म  ‘मैं वापस आऊंगा’ ने अपना दबदबा बना या है और कंगना की मूवी को पीछे छोड़ दिया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ