Sushant Singh Rajput Case पर बनेगी फिल्म, 'Sorry Babu' का फर्स्ट लुक हुआ आउट

Sushant Singh Rajput Movie: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया था. उन्हें दुनिया को छोड़े पूरे 6 साल हो गए हैं, हालांकि, लोग अब भी उनकी यादों को दिलों से निकाल नहीं पाए हैं. लेकिन 6 साल के बाद सुशांत सिंह राजपूत केस पर मूवी बनने जा रही है , जिसका पहला पोस्टर भी जारी कर दिया गया है.

sushant singh rajput
1 / 5

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को आत्महत्या कर ली थी. इस खबर ने फिल्मी दुनिया के साथ-साथ उनके फैंस को भी झंकझोर कर रख दिया था. एक्टर को गुजरे 6 साल पूरे हो चुके हैं लेकिन आज भी उनके चाहने वाले उन्हें भूल नहीं पाए हैं.  सुशांत सिंह राजपूत की मौत का रहस्य आज तक कोई नहीं समझ पाया है. लेकिन अब एक्टर के इस अनसुलझे केस पर फिल्म बनने वाली है, जिसका पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है.

विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत केस पर बनेगी फिल्म

सुशांत सिंह राजपूत केस पर बनेगी फिल्म2 / 5

सुशांत सिंह राजपूत केस पर बन रही फिल्म का नाम ‘सॉरी बाबू’ रखा गया है, जिसका पहला पोस्टर भी जारी कर दिया गया है. इस पोस्टर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. इस मूवी में आपको दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमयी मौत और उसके बाद हुए विवाद देखने को मिलने वाले हैं. दिवंगत एक्टर की मौत के बाद ‘सॉरी बाबू’ काफी चर्चा में रहा था.

विज्ञापन

सॉरी बाबू फिल्म

सॉरी बाबू फिल्म 3 / 5

‘सॉरी बाबू’ फिल्म का पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस मूवी को बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर दीपक भागवत बना रहे हैं. वहीं इस मूवी को एसएसआर फिल्म्स के बैनर तले तैयार किया जाएगा.

सॉरी बाबू फिल्म की कहानी

सॉरी बाबू फिल्म की कहानी4 / 5

दअरसल, मेकर्स ने सॉरी बाबू का पोस्टर रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा, सच जल्द ही सामने आएगा एक ऐसी कहानी जो सवाल उठाएगी, सच्चाई की लकीरें खींचेगी और हर दर्शक को सोचने पर मजबूर कर देगी. एक-एक करके सभी लोगों का चेहरा सामने आएगा.

विज्ञापन

सॉरी बाबू फिल्म का पहला पोस्टर हुआ रिलीज

सॉरी बाबू फिल्म का पहला पोस्टर हुआ रिलीज5 / 5

‘सॉरी बाबू’ फिल्म में सुजीत सिंह राठौर लीड रोल में नजर आने वाले हैं. जो सुशांत सिंह राजपूत केस के चश्मदीद गवाह भी रहे हैं. यह मूवी कूपर अस्पताल के उन राजों से पर्दा उठाएगी, जो अभी तक लोगों की नजरों दूर हैं. यह फिल्म कब रिलीज होगी इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन