प्रकाश राज के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत
दरअसल यह शिकायत भाजपा नेता जी. भानुप्रकाश रेड्डी ने दर्ज कराई है, जो और तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट बोर्ड के सदस्य भी है. यह शिकायत 15 जून को तिरुपति की एडिशनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास कोर्ट में दर्ज कराया है. शिकायत में जी. भानुप्रकाश रेड्डी ने साफ किया है कि प्रकाश राज ने केरल लिटरेचर फेस्टिवल सहित कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में विवादित और भड़काऊ टिप्पणी दी है. इस शिकायत में दावा किया गया है कि एक्टर ने कथित रूप से भगवान राम और लक्ष्मण को लेकर भड़काऊ टिप्पणी की है.
प्रकाश राज ने भगवान राम और लक्ष्मण को लेकर क्या कहा?
दरअसल, आरोप है कि एक्टर ने भगवान राम और लक्ष्मण को लेकर कहा है कि वो उत्तर भारत से दक्षिण भारत आक्रमण करने आए थे, जिसे उन्होंने लंका से जोड़ दिया है. इतना ही नहीं भानुप्रकाश रेड्डी ने शिकायत में साफ किया है कि प्रकाश राज का 17 अप्रैल का विवादित बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है. जिसमें एक्टर भगवान राम और लक्ष्मण और रामायण के बारे में अपमानजनक, और गलत रूप से पेश किया है. प्रकाश राज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे लेकर हिंदू समुदाय में नाराजगी और आक्रोश बना हुआ है. इतना ही नहीं शिकायतकर्ता भानुप्रकाश रेड्डी ने कहां की प्रकाश राज इस तरह का विवादित ब्यान जानबूझकर ऐसा बयान दिया है, ताकि ‘आर्यन-द्रविड़’ जैसी बहसों को ज्यादा बढ़ाया जा सके. इस तरह की बाते भारतीय सांस्कृतिक एकता और धार्मिक भावनाओं के लिए काफी हानिकारक है.