Dishani Chakraborty Engaged: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी ने की सगाई, शादी की डेट भी हुई कन्फर्म

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने सगाई कर ली है. इस बात की जानकारी दिशानी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है. उन्होंने अपनी शादी की डेट भी कंफर्म कर दी है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Dishani Chakraborty

Dishani Chakraborty ने की सगाई

बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने सगाई कर ली है. इस बात की जानकारी दिशानी सोशल मीडिया पर शेयर की है. उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस से सगाई करी है. दरअसल, माइल्स  और दिशानी ने एक कोलैबोरेटिव पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लोगों को अपनी सगाई की खबर दी है. वहीं दोनों ने अपनी शादी की डेट भी बता दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

दिशानी और माइल्स मैंटजारिस ने कब की सगाई

दिशानी और माइल्स ने कुछ फोटो के साथ एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि माइल्स समुद्र किनारे घुटने के बल बैठकर दिशानी को प्रपोज कर रहे है, तो वहीं दूसरी फोटो में दिशानी सगाई की रिंग फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही है. इस पोस्ट की अगली फोटो में माइल्स, दिशानी को किस करते हुए भी नजर आ रहे हैं. जैसे ही कपल ने अपनी सगाई की खबर शेयर की तो लोग उन्हें मुबारकबाद देते हुए नजर आ रहे हैं. उनके चाहने वाले उनकी पोस्ट पर जमकर कमेंट और लाइक कर बधाइयां दे रहे हैं. आपको बता दें कि कपल ने शादी की तारीख का भी ऐलान कर दिया है. दरअसल, उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 06.12.2026. यह फैसला अब तक का सबसे आसान था.

विज्ञापन

दिशानी चक्रवर्ती किससे की सगाई?

आपको बता दें कि दिशानी और माइल्स मैंटजारिस लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. हालांकि, अब दोनों ने सगाई कर ली है और 06.12.2026 को शादी करने वाले हैं. माइल्स मैंटजारिस अमेरिका के रहने वाले हैं. उनके इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक माइल्स स्टेडीकैम ऑपरेटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वहीं दिशानी का बात करें, तो वो सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती और उनकी पत्नी योगिता बाली की गोद ली हुई बेटी हैं. दिशानी भी अमेरिका में रहती है. दिशानी भी पिता मिथुन की तरह एक्टिंग में अपना करियर बना रही हैं. दिशानी ने कई शॉर्ट फिल्मों में काम किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ