---विज्ञापन---

Besharam Song Controversy: जबलपुर के भेड़ाघाट में फिल्म की शूटिंग रोकने की मांग, मुख्य भूमिका में हैं शाहरुख खान

विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: मध्यप्रदेश के जबलपुर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और करणी सेना ने पठान फिल्म के विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके अलावा शाहरुख खान की एक और फिल्म की शूटिंग भेड़ाघाट में चल रही है। इन संगठनों ने उसे बंद कराने की मांग की।‌ शाहरुख खान के […]

---विज्ञापन---

विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: मध्यप्रदेश के जबलपुर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और करणी सेना ने पठान फिल्म के विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके अलावा शाहरुख खान की एक और फिल्म की शूटिंग भेड़ाघाट में चल रही है। इन संगठनों ने उसे बंद कराने की मांग की।‌

शाहरुख खान के खिलाफ जमकर नारेबाजी

हिंदू संगठनों ने शाहरुख खान के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वहीं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प भी देखने को मिली। गौरतलब है कि पठान मूवी के गाने बेशर्म रंग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा चेतावनी भी दी गई है कि अगर यह मूवी सिनेमाघरों में लगी तो वह उसका विरोध करेंगे।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –Rakul Preet Singh Drug Case: ईडी ने ड्रग मामले में विधायक रोहित रेड्डी, एक्ट्रेस रकुल प्रीत को नोटिस किया जारी, जानें क्या है मामला

---विज्ञापन---

भगवा रंग के अपमान का आरोप

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख सुमित सिंह ठाकुर ने बताया कि शाहरुख खान दीपिका द्वारा पठान मूवी में जिस प्रकार से भगवा रंग का अपमान करते हुए एक विवादित गाना फिल्माया गया है उसका विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पुरजोर विरोध करता है। इस मौके पर बजरंग दल के साथ करणी सेना के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान बहुत देर तक गहमागहमी की स्थिति मौके पर देखने को मिली।

और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

---विज्ञापन---

 

First published on: Dec 16, 2022 10:19 PM
End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola