Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

7.7 IMDb रेटिंग वाली थ्रिलर फिल्म, जिसका क्लाइमैक्स देख उड़ जाएंगे होश; मर्डर मिस्ट्री में उलझी कहानी

बॉलीवुड की एक फिल्म ऐसी है जिसमें एक से बढ़कर एक ट्विस्ट मिलेंगे. वहीं इस मूवी का क्लाइमैक्स आपका दिमाग हिला देगा. फिल्म में कई बड़े सितारे हैं जिनकी एक्टिंग भी काफी पसंद की गई. चलिए फिल्म की कहानी के बारे में डिटेल में जानते हैं.

Author
Written By: Himani sharma Updated: Feb 21, 2026 14:07
badla on Netflix taapsee pannu

Netflix Movie: बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी रही हैं जिसमें कई तरह के थ्रिल सीन्स देखने को मिले हैं. फैंस को भी ये फिल्में काफी पसंद आई हैं. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसमें बदले की कहानी को दिखाया गया है. इसमें बॉलीवुड के दिग्गज सितारे भी देखने को मिले. वहीं इसकी कहानी में आपको एक से पढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. 7.7 आईएमडीबी रेटिंग वाली इस थ्रिलर फिल्म का नाम ‘बदला’ है. तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म में कमाल का काम किया है. चलिए फिल्म के बारे में डिटेल में बताते हैं.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी नैना सेठी के इर्द-गिर्द घूमती है. नैना सेठी लंदन की एक सफल बिजनेस वुमन होती हैं. उसकी जिंदगी तब बदल जाती है तब उस पर अपने प्रेमी अर्जुन की हत्या का आरोप लगता है. वहीं नैना सेठी के वकील जिमी, मशहूर वकील बादल गुप्ता की मदद लेते हैं. पूछताछ में पता चलता है कि नैना और अर्जुन ने कुछ महीने पहले गलती से सनी नाम के युवक को कार दुर्घटना में घायल कर दिया था. डर के कारण उन्होंने हादसा छिपा दिया और सनी को कार की डिक्की में डालकर फेंक दिया, जबकि वह जिंदा था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: शिखर धवन की गर्लफ्रेंड को लगी मेहंदी, 40 की उम्र में क्रिकेटर कर रहे दूसरी शादी, होने वाली दुल्हनिया संग सामने आई PHOTOS

कहानी में ट्विस्ट

इसके बाद कहानी में ट्विस्ट तब आता है सनी के माता-पिता रानी और निर्मल को शक होता है. निर्मल भी नैना की लाइफ में इन्वॉल्व हो जाता है और तब कहानी में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट देखने को मिलते हैं. इसका क्लाइमैक्स देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. फिल्म में आगे क्या होता है ये जानने के लिए आपको ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘राम’ बनकर घर-घर छाया ये सितारा, कभी करता था वॉचमैन की नौकरी; क्या आपने पहचाना?

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं. इन दोनों की एक्टिंग की खूब तारीफ भी हुई. फैंस ने भी इस फिल्म को काफी प्यार दिया. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. बाद में ये जब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई तब ऑडियंस ने इसे काफी पसंद किया. सोशल मीडिया पर भी इसके सीन्स काफी फेमस हुए थे.

First published on: Feb 21, 2026 02:07 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.