---विज्ञापन---

‘बड़े साहब को खुद ही नहीं पता था कि वो बड़े साहब हैं….’, Aditya Dhar ने किया खेला, रहे बेहद सीक्रेट

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की हर तरफ चर्चा हो रही है. इस फिल्म को दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है. हर कोई फिल्म की जमकर तारीफ कर रहा है और इसकी बातें कर रहा है.

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने हर किसी का दिल जीत लिया है. इस फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है और दर्शकों को फिल्म बेहद पसंद आ रही है. फिल्म में हमजा का किरदार हो या फिर यालिना की खूबसूरती या फिर बड़े साहब और ल्यारी का किंग ही क्यों ना हो? हर एक किरदार ने दिल जीत लिया है. फिल्म में बड़े साहब की खूब चर्चा हो रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बड़े साहब का किरदार निभाने वाले एक्टर को खुद ही नहीं पता था कि वो बड़े साहब हैं.

किसने निभाया बड़े साहब का किरदार?

दरअसल, फिल्म ‘धुरंधर 2’ में बड़े साहब का किरदार अभिनेता दानिश इकबाल ने निभाया है. जी हां, वही दानिश इकबाल, जो महारानी 2 में दिलशाद का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं. अब उन्होंने आदित्य धर की फिल्म में बड़े साहब का किरदार निभाया है, लेकिन वो खुद ही नहीं जानते थे कि वो बड़े साहब हैं.

---विज्ञापन---

नहीं पता था बड़े साहब का किरदार निभा रहा हूं- दानिश

दानिश इकबाल ने जूम से इस बारे में बात करते हुए कहा कि फिल्म में उनके किरदार का नाम भी दाऊद इब्राहिम है, लेकिन कुछ महीने पहले तक दानिश को यह पता नहीं था कि उनका किरदार बड़े साहब का है. उन्होंने कहा कि मैं आपको बता दूं कि बड़े साहब के बारे में कोई चर्चा नहीं थी. मेरा मतलब है कि लगभग दो महीने पहले तक मुझे भी पता नहीं था कि मैं बड़े साहब का किरदार निभा रहा हूं.

आदित्य धर बहुत ही सीक्रेट थे- दानिश

उन्होंने कहा कि मुझे संदेह था, लेकिन आदित्य धर बहुत ही सीक्रेट थे और उन्होंने बहुत सी बातें अपने तक ही सीमित रखी हैं. उन्होंने बताया कि वो सिर्फ अपने किरदार से जुड़ी जरूरी बातें ही जानते थे. हां, मैं दाऊद का किरदार निभा रहा था, मुझे इस बात का पूरा एहसास था, लेकिन दाऊद बड़े साहब हैं, इस बात को लेकर मैं भी पूरी तरह कंफर्म नहीं था.

---विज्ञापन---

क्या बोले दानिश?

उन्होंने आगे कहा कि सब मुझे दाऊद भाई या साहब कहकर बुला रहे थे. मेरे किरदार के बारे में किसी ने मुझसे कुछ नहीं कहा और इसलिए मेरे सीन में हर समय मैं ही बोलता रहता हूं. उन्होंने कहा कि मैंने पर्दे पर कई अभिनेताओं को एक खास उम्र और किरदार को बखूबी निभाते देखा है. इसलिए एक अभिनेता के तौर पर मैं इस बात से बेहद इम्प्रेस था कि ऐसे किरदार को पर्दे पर कैसे निभाया जाए? क्योंकि मैंने थिएटर में काफी काम किया है, लेकिन सिनेमा में इस लेवल का मेरा पहला एक्सपीरियंस है.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar के डायरेक्टर से हुई बड़ी गलती, इंटरनेट पर लोगों ने पकड़ी

---विज्ञापन---

First published on: Mar 19, 2026 06:01 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola