Sudhanshu Pandey ने क्यों छोड़ा अनपुमा? हो गया खुलासा, बिग बॉस नहीं इस शो का बनेंगे हिस्सा!

Sudhanshu Pandey New Show: टीवी शो ‘अनुपमा’ से जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले एक्टर सुधांशु पांडे जल्द ही नए शो में नजर आ सकते हैं। उनका ये शो बिग बॉस तो बिल्कुल नहीं होने वाला है।

Sudhanshu Pandey.

Sudhanshu Pandey.

Sudhanshu Pandey New Show: टीवी का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ हमेशा से चर्चा में रहता है, चाहें कहानी हो या किरदार। किसी न किसी वजह से शो चर्चा में आ ही जाता है। इन दिनों शो का पॉपुलर कैरेक्टर वनराज शाह यानी सुधांशु पांडे चर्चा में बने हुए हैं। कुछ वक्त पहले ही सुधांशु ने बताया था कि उन्होंने ‘अनुपमा’ छोड़ दिया है। इस खबर ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया। रातों-रात अचानक शो छोड़ने के पीछे कई वजह सामने आईं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि शो की मेन फीमेल लीड रुपाली गांगुली से अनबन के चलते सुधांशु पांडे ने ‘अनुपमा’ से किनारा किया है। फिर खबर आई कि ‘बिग बॉस 18’ के चलते उन्होंने शो को लात मारी है। इन सभी अफवाहों के बीच एक्टर ने खुद क्लीयर कर दिया कि उन उनकी किसी को-एक्टर से अनबन हुई और न वो बिग बॉस का हिस्सा बन रहे हैं। अब पता चल गया है कि सुधांशु पांडे ने किस वजह से चलते शो को टाटा-बाय किया है।

सुधांशु ने क्यों छोड़ा अनुपमा?

जाहिर है कि टीवी शो ‘अनुपमा’ से सुधांशु पांडे को घर-घर में पहचान मिली है। शो में उनके वनराज शाह किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। ये अलग बात रही कि अपने किरदार के चलते उन्हें कई लोगों की आलोचनाओं को भी सहना पड़ा है। ऐसा इसलिए क्योंकि शो में उनका किरदार निगेटिव रहा है।

खैर जो भी हो वनराज शाह के किरदार ने सुधांशु पांडे को पहचान दिलाई है। अब उनके अचानक शो छोड़ने की वजह सामने आ गई है।

रियलिटी शो का बनेंगे हिस्सा

इंडिया फोरम की रिपोर्ट्स की मानें तो सुधांशु पांडे ने ‘बिग बॉस 18’ के लिए नहीं बल्कि ओटीटी के शो ‘The Traitors’ के लिए टीवी शो अनुपमा से किनारा किया है। जल्द ही एक्टर ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, ये एक रियलिटी शो होगा जिसमें सुधांशु पांडे काम करते हुए दिखाई देंगे। शो की कहानी क्या होगी और कब से शुरू होगा इस पर फिलहाल अपडेट आना बाकी है।

करण जौहर करेंगे शो होस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुधांशु पांडे के नए शो ‘The Traitors’ की शूटिंग राजस्थान के जैसलमेर में की जाएगी। कहा ये भी जा रहा है कि इस शो को कोई और नहीं बल्कि मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट करेंगे। इससे पहले करण को सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ को होस्ट करते हुए देखा जा चुका है। अब वो इस नए शो का हिस्सा बन सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ