Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

जब अमिताभ बच्चन बने रियल लाइफ हीरो, फिल्म के सेट पर बचाई थी फीमेल आर्टिस्ट की जान; दिलचस्प है ये किस्सा

Amitabh Bachchan Throwback: अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों से ऑडियंस को सदियों से एंटरटेन करते आ रहे हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्टर ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफस्क्रीन भी हीरो वाली भूमिका निभाते थे. एक्टर का एक किस्सा काफी दिलचस्प है जब उन्होंने सेट पर एक फीमेल आर्टिस्ट की जान बचाई थी.

Author
Written By: Himani sharma Updated: Feb 20, 2026 13:20
Amitabh Bachchan throwback
अमिताभ बच्चन जब बने रियल लाइफ हीरो

Amitabh Bachchan Throwback: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्मों से ऑडियंस काफी एंटरटेनमेंट किया है. बड़े पर्दे पर हीरो बनकर फैंस के दिलों पर छाने वाले बिग बी रियल लाइफ में भी हीरो रहे हैं. एक्टर का एक किस्सा काफी फेमस है, जब उन्होंने फिल्म के सेट पर एक फीमेल आर्टिस्ट की जान बचाई थी. बिग बी ने इस घटना के बाद साबित कर दिखाया था कि वो सिर्फ ऑनस्क्रीन हीरो नहीं बल्कि ऑफस्क्रीन भी हीरो ही हैं और लोगों की केयर भी करते हैं. चलिए आपको भी अमिताभ बच्चन के इस दिलचस्प किस्से के बारे में बताते हैं.

37 साल पुराना किस्सा

सुपरस्टार बिग बी से जुड़ा ये किस्सा 37 साल पुराना है. साल 1989 में आई उनकी फिल्म ‘जादूगर’ के सेट पर अनहोनी होते-होते बची थी. दरअसल इस मूवी में अमिताभ बच्चन ने एक जादूगर का किरदार निभाया था. वहीं एक्टर सीन्स में अलग-अलग जगह पर जादू करते नजर आते थे. इसी दौरान उन्होंने एक जादू करने वाले सीन की शूटिंग की. इसमें एक बॉक्स में एक फीमेल आर्टिस्ट नसीम खान को बंद किया गया था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Toxic: वॉयलेंस, इंटीमेसी और एक्शन…लेकिन कहां है कहानी? ‘टॉक्सिक’ में हीरो कम विलेन ज्यादा लगे यश

कैसे बचाई जान?

सीन की शूटिंग खत्म होने के बाद सभी क्रू मेंबर्स और कास्ट अगले शॉट की तैयारी में लग गए. सब अपने काम में बिजी हो गए थे. इसी बीच अमिताभ बच्चन को याद उस फीमेल आर्टिस्ट का ख्याल आया. उन्हें याद आया कि फीमेल आर्टिस्ट को बॉक्स से बाहर तो निकाला ही नहीं गया. इसके बाद शूटिंग लोकेशन पर भागते हुए गए और जिस बॉक्स में फीमेल आर्टिस्ट बंद थी उसे खोला. जैसे ही एक्टर ने उस बॉक्स को खोला तो उसमें फीमेल आर्टिस्ट बेहोश पड़ी थीं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Toxic Teaser Release: यश की ‘टॉक्सिक’ का टीजर देख क्या बोले फैंस? रिलीज होते ही बना ट्रेंडिंग

फिल्म हिट या फ्लॉप?

एक्टर ने उन्हें जल्द ही अस्पताल पहुंचाया और ऐसे अमिताभ बच्चन ने अपनी सूझबूझ से उस फीमेल आर्टिस्ट की जान बचाई थी. इसके बाद से ही फिल्म के सेट पर भी ये किस्सा काफी मशहूर हो गया था और हर किसी ने अमिताभ बच्चन के प्रेजेंस ऑफ माइंड की काफी तारीफ भी की. बता दें ‘जादूगर’ मूवी को प्रकाश मेहरा ने बनाया था. वहीं इस फिल्म को ऑडियंस ने कुछ खास पसंद नहीं किया था और ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी.

First published on: Feb 20, 2026 01:18 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.