हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

81 की उम्र में Amitabh Bachchan इतने फिट कैसे? Big B ने रिवील किया डाइट प्लान

Amitabh Bachchan’s Diet and Fitness Plan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 81 साल के हो गए हैं, लेकिन इस उम्र में भी वे एकदम फिट और फाइन हैं। इसके लिए बिग बी बैलेंस डाइट लेते हैं और वर्कआउट भी करते हैं। आइए उनके फिटनेस टिप्स जानते हैं…

विज्ञापन
Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan’s Diet and Fitness Plan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़ोपति’ के 16वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन हमेशा ही लोगों के दिलों पर राज करते हैं। एक्टर भले ही 81 साल के हो गए हैं, लेकिन इतनी उम्र में भी एकदम फिट और फाइन रहते हैं। अब भई कोई भी इंसान हो, बढ़ती उम्र के साथ उसकी एनर्जी भी कम होने लगती है, लेकिन ऐसा लगता है कि बिग बी के पास तो कोई अलग ही एनर्जी है, जो इस उम्र में भी वै इतने फिट और फाइन हैं। इसके लिए बिग बी क्या-क्या करते हैं? आइए जानते हैं…

खुद का बेहद ख्याल रखते हैं बिग बी

81 साल की उम्र में भी बिग बी ने फिटनेस के प्रति अपनी लग्न से यह साबित किया है कि अगर आपने कुछ करने की ठान ली तो उसे पूरा करने से आपको कोई नहीं रोक सकता। अपने डिसिप्लिन और अपनी फिटनेस को लेकर अमिताभ बहुत गंभीर रहते हैं। इसलिए इतनी उम्र में भी बिग बी एकदम फिट रहते हैं। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और खुद से जुड़े कई अपडेट फैंस के साथ शेयर भी करते हैं।

शेयर की अपनी डाइट

‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर भी एक्टर खुद से जुड़ी कई बातें रिवील करत रहते हैं। एक बार इंडस्ट्री के ओजी डॉन ने अपने ब्लॉग में बताया था कि वह सुबह उठकर तुलसी की कुछ पत्तियों का सेवन करते हैं। इसके अलावा वे प्रोटीन शेक, बादाम और कभी-कभी दलिया या नारियल पानी भी लेते हैं। आंवले का जूस और खजूर भी अमिताभ बच्चन आमतौर पर अपने नाश्ते में खाना पसंद करते हैं।

विज्ञापन

नॉनवेज और मीठे से दूर रहते हैं अमिताभ बच्चन

बिग बी ने यह भी खुलासा किया है कि उन्होंने नॉनवेज और मीठा खाना छोड़ रखा है। वे जवानी में यह सब खाते थे, लेकिन अब नॉनवेज, मीठी चीजें और चावल खाना उन्होंने छोड़ रखा है, बस इसके बारे में अब कुछ और नहीं बोलूंगा। बिग बी ने यह भी बताया कि जया बच्चन की पसंदीदा डिश मछली है।

वर्कआउट भी करते हैं बिग बी

अमिताभ बच्चन चीनी का सेवन भी बहुत कम करते हैं। अमिताभ बच्चन एक बैलेंस डाइट लेते हैं और जंक फूड से दूर रहते हैं। हालांकि वे चाट खाने के बहुत शौकीन हैं। फिट रहने के लिए बिग बी योगा (प्राणायाम) भी करते हैं और जॉगिंग के अलावा वे पैदल चलना भी पसंद करते हैं। वे 8 घंटे की नींद भी लेते हैं, जिससे वे थकान से दूर रहते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 शुरू होने से पहले एलिमिनेशन, शो के मेकर्स ने दिखाया बाहर का रास्ता?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola