Pushpa 2 की एंडिंग ने खड़े किए 3 बड़े सवाल, नहीं आई समझ तो जान लीजिए

Pushpa 2 Ending: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म की एंडिंग को लेकर अब काफी सवाल खड़े हो रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन से सवाल हैं जो फिल्म खत्म होते-होते छोड़ जाती है।

Pushpa 2 Ending

Pushpa 2 Ending

Pushpa 2 Ending: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज होने के साथ ही थिएटर्स में धमाल मचा दिया है। फिल्म में अल्लू, रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल ने अपने दमदार अभिनय से फिल्म में पूरी जान डाली है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन होने के साथ-साथ बेहतरीन डांस मूव्स और गानों का भी तड़का लगाया गया है। हालांकि फिल्म खत्म होते-होते अपने साथ 3 बड़े सवाल खड़े करके चली जाती है। इसी के साथ ही फिल्म के अगले पार्ट को लेकर भी हिंट मिलता है। चलिए आपको बताते हैं फिल्म अपने पीछे कौन से बड़े सवाल खड़े करके चली जाती है।

विज्ञापन

परिवार समेत पुष्पा को किसने मारा?

फिल्म की एंडिंग में दिखाया गया है कि अल्लू अर्जुन यानी कि पुष्पा अपनी भतीजी की शादी में जाता है। उसकी पत्नी श्रीवल्ली मां बनने वाली है और अपनी आने वाली संतान के लिए ‘पुष्पा’ काफी एक्साइटेड होता है। लेकिन आखिर में एक धमाका करके पूरे के पूरे मोल्लेटी परिवार को ही खत्म कर दिया जाता है। अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या पुष्पा और उसका पूरा परिवार मर चुका है। इसका जवाब ‘पुष्पा 3’ में मिलेगा।

विज्ञापन

पुष्पा को मारने वाला शख्स कौन?

फिल्म में दिखाया गया है कि पुष्पा से दुश्मनी रखने वाला भंवर सिंह शेखावत खुद ही अपनी जान दे देता है, हालांकि उसे मरते हुए नहीं दिखाया गया। अगर ऐसा सच है कि भंवर वाकई मर जाता है तो कौन है वो शख्स जो आखिर में बम धमाका करता है। उस शख्स का चेहरा भी ‘पुष्पा 3’ में ही सभी के सामने आएगा।

विज्ञापन

‘पुष्पा’ का बेटा कहानी को बढ़ाएगा आगे?

सबसे बड़ा सवाल है कि पुष्पा बम धमाके में बचा है या फिर नहीं। अगर वो नहीं बचा है तो क्या श्रीवल्ली के पेट में उसका बच्चा बच पाया है। अगर ऐसा हुआ तो क्या पुष्पा 3 की कहानी को पुष्पा का बेटा ही आगे बढ़ाएगा। ये सबसे बड़ा सवाल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ