सलमान-रणबीर के बाद शाहिद कपूर की हीरोइन बनी ये एक्ट्रेस, साउथ से बॉलीवुड तक जमाई धाक

साउथ की स्टार एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में भी धाक जमा ली है. सलमान खान और रणबीर कपूर जैसे कलाकारों के साथ काम करने के बाद अब ये हसीना शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएगी. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं?

shahid kapoor cocktail 2 rashmika mandanna

शाहिद कपूर संग नजर आएंगी ये एक्ट्रेस

Shahid Kapoor Cocktail 2: बॉलीवुड के हैंडसम हंक शाहिद कपूर 2026 की शुरुआत से ही सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्टर की ‘ओ रोमियो’ ने इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक दी. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का हाल कुछ खास नहीं रहा. वहीं शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर फिर से चर्चाओं में आ गए हैं. इस फिल्म में एक्टर की हीरोइन वो साउथ एक्ट्रेस बनी है जो सलमान खान और रणबीर कपूर संग रोमांस कर चुकी हैं. इस साउथ एक्ट्रेस ने साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड पर भी कब्जा कर लिया है. जी हां हम रश्मिका मंदाना की बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

‘कॉकटेल 2’ में आएंगी नजर

रश्मिका मंदाना शाहिद कपूर के साथ ‘कॉकटेल 2’ में नजर आने वाली हैं. हाल ही मेकर्स ने ‘कॉकटेल 2’ का पहला लुक रिलीज किया है. मेकर्स ने इस फिल्म के तीन पोस्टर जारी किए हैं जिसमें मूवी के लीड एक्टर्स नजर आ रहे हैं. इनमें शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन शामिल हैं. शाहिद कपूर के साथ ‘कॉकटेल 2’ में रश्मिका के साथ कृति सेनन भी नजर आने वाली हैं.

विज्ञापन

इन बॉलीवुड स्टार्स संग मचा चुकीं धमाल

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड में भी अपनी धाक जमा ली है. बीटाउन में एक्ट्रेस ने कई बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारों के साथ काम कर अपनी जगह टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में बना ली है. शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ से पहले रश्मिका बड़े बजट की बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. इनमें रणबीर कपूर की ‘एनिमल’, विक्की कौशल की ‘छावा’ और सलमान खान की ‘सिकंदर’ शामिल हैं.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी Cocktail 2?

सलमान खान, रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ काम करके रश्मिका ने साबित कर दिखाया है कि वो बॉलीवुड में भी छा चुकी हैं. वहीं अब शाहिद कपूर के साथ ‘कॉकटेल 2’ में एक्ट्रेस धमाल मचाती नजर आएंगी. शाहिद कपूर के साथ रश्मिका पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं. वहीं दूसरी ओर कृति सेनन शाहिद कपूर के साथ ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ मूवी में पहले ही स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं. बता दें ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ