Akansha Ranjan Wedding: आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड शरण शर्मा के साथ सात फेरे लेने वाली हैं. सोशल मीडिया पर आकांक्षा रंजन और फिल्ममेकर शरण शर्मा की शादी की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं. दोनों के फैंस भी इस खबर से काफी खुश नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक आकांक्षा और शरण परिवार और अपने करीबियों की मौजूदगी में ही सात फेरे लेते नजर आएंगे. चलिए जानते हैं दोनों किस तारीख को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं?
कब होगी आकांक्षा रंजन की शादी?
आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा की शादी की खबरें जब से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, तभी से कपल के फैंस दोनों को सोशल मीडिया पर बधाईयां दे रहे हैं. कपल 11 जुलाई को मुंबई में ही एक प्राइवेट फंक्शन में शादी करने जा रहे हैं. वहीं 12 जुलाई को ‘जेडब्ल्यू मैरियट’ होटल में रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी. इस पार्टी में बॉलीवुड के सेलेब्स भी शामिल होंगे. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के लिए कोई प्रिंटेड इनविटेशन कार्ड नहीं भेजे गए हैं.
यह भी पढ़ें: 8.7 की धमाकेदार IMDb रेटिंग! Netflix पर आते ही नंबर 1 बनी ये स्कूल ड्रामा सीरीज, यूथ के सिर चढ़कर बोल रहा जादू
बॉयफ्रेंड संग लेंगी 7 फेरे
आकांक्षा रंजन फिल्ममेकर शरण शर्मा को 4 साल से डेट कर रही हैं. साल 2022 में दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. हालांकि रिलेशनशिप ऑफिशियल करने के बाद भी दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा से ही लाइमलाइट से दूर रखा है. वहीं हाल ही में दिए एक इंटव्यू में आकांक्षा ने शरण शर्मा संग अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी. एक्ट्रेस ने कहा था कि वो शरण शर्मा को डेट कर रही हैं.
इन फिल्मों में आ चुकीं नजर
बता दें आकांक्षा रंजन आलिया भट्ट की बचपन की दोस्त हैं. वहीं एक्ट्रेस अक्सर आलिया भट्ट के साथ पार्टियों में एन्जॉय करते हुए भी नजर आती हैं. आकांक्षा बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं. एक्ट्रेस ‘गिल्टी’ और ‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. वहीं ‘ग्राम चिकित्सालय’ सीरीज में भी एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को एंटरटेन कर चुकी हैं. अब इस सीरीज के सीजन 2 में भी आकांक्षा फैंस को एंटरटेन करती नजर आएंगी.
संबंधित खबरें
हिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
27 mins agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
1 hr ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
3 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
3 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
3 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
13 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
17 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
19 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines