OMG 2 Trailer: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी आने वाली फिल्म ‘ओह माई गॉड 2’ (Oh My God 2) को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। इस बीच अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

Viacom18 Studios पर रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। साथ ही ट्रेलर को Viacom18 Studios के यूट्यूब पर भी जारी किया गया है। बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर बीते दिन ही रिलीज होना था, लेकिन नितिन देसाई के निधन की वजह से इसको पोस्टपोन कर दिया गया। वहीं, आज सुबह यानी 3 अगस्त को रिलीज कर दिया गया है।

विज्ञापन

अक्षय ने ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा ये कैप्शन

अक्षय ने ‘ओह माई गॉड 2’ (OMG 2 Trailer) के ट्रेलर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि शुरू करो स्वागत की तैयारी…११ अगस्त को आ रहे हैं डमरूधारी। वहीं, अब इस पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन

कैसा है ‘ओह माई गॉड 2’ का ट्रेलर

ट्रेलर में शरण मुदगल यानी पंकज त्रिपाठी की भगवान शिव में आपार आस्था देखने को मिल रही है। वहीं, उसकी जिंदगी में उसका परिवार और भगवान शिव की अराधना सर्वोपरि हैं। हालांकि एक हादसे में उसके बेटे के साथ कुछ ऐसा घटित हो जाता है कि वो देश की शिक्षा सिस्टम को लेकर अदालत में पहुंच जाता है। इस मुश्किल घड़ी में शिव के अवतार में अक्षय कुमार उसकी हर मुश्किल में मदद करते नजर आ रहे हैं।

2012 में रिलीज हुई थी आई ओह माय गॉड

बता दें कि यह फिल्म 2012 में आई ओह माय गॉड (OMG) का दूसरा पार्ट है। पहले पार्ट में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल (Paresh Rawal) लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म को काफी हेट का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद फिल्म स्क्रीन पर सुपरहिट साबित हुई थी। अब फैंस को इसके दूसरे पार्ट का इंतजार है।

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि अभय कुमार की अपकमिंग फिल्म ओह माई गॉड 2 भारत में सेक्स एजुकेशन के बैकड्रॉप के खिलाफ सेट की गई है। हालांकि सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ बदलाव करने को कहा है, जिसके बाद अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है।साथ ही इस फिल्म को अश्विन वर्दे, वायकॉम 18, और Jio स्टूडियो प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ