Akshay Kumar OMG 2: 'ओह माई गॉड 2' से अक्षय का नया वीडियो आउट, इस दिन आएगा फिल्म का टीजर
Edited By Nancy Tomar

Akshay Kumar OMG 2
Edited By Nancy Tomar

Akshay Kumar OMG 2
Akshay Kumar OMG 2: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी आने वाली फिल्म ‘ओह माई गॉड 2’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। इस बीच अब फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
दरअसल, अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने फिल्म की टीजर की रिलीज डेट भी अनाउंस की है। इसी के साथ फैंस में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।
संडे को अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक छोटा-सा क्लिप पोस्ट किया है, जिसमें OMG 2 के टीजर की रिलीज डेट भी बताई गई है। वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा है कि- ‘OMGटीजर आउट ऑन 11 जुलाई’। शाहरुख की जवान के प्रीव्यू रिलीज के एक दिन बाद ही अक्षय की ओह माई गॉड 2 का टीजर भी रिलीज किया जाएगा।
वहीं, अगर इस वीडियो क्लिप की बात करें तो इस वीडियो में अक्षय कुमार भीड़ में चलते हुए दिख रहे हैं। इसके साथ ही अक्षय कुमार सिर पर जटाएं, माथे पर भस्म, गले पर नील और रुद्राक्ष माला पहने बाबा भोलेनाथ की तरह तैयार हुए नजर आ रहे हैं।
बता दें कि अभय कुमार की अपकमिंग फिल्म ओह माई गॉड 2 भारत में सेक्श एजुकेशन के बैकड्रॉप के खिलाफ सेट की गई है। साथ ही इस फिल्म को अश्विन वर्दे, वायकॉम 18, और Jio स्टूडियो प्रोड्यूस कर रहे हैं। साल 2021 अक्टूबर में अक्षय ने इस फिल्म की शूटिंग को मध्य प्रदेश शुरु किया था। वहीं, अब फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है और फैंस फिल्म को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।
इसके साथ ही ओह माई गॉड 2 को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर भी मिलने वाली है। क्योंकि इस दिन सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 भी सिनेमघरों में दस्तक दे रही है। इतना ही नहीं बल्कि साउथ के मेगास्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर भी 10 अगस्त को रिलीज हो रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: