Yodha Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘योद्धा’ (Yodha) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में दिशा पाटनी और राशि खन्ना भी मुख्य भूमिका में हैं। पहले दिन ओपनिंग डे पर योद्धा की कमाई कुछ खास नहीं रही। बॉक्स ऑफिस पर औसतन प्रदर्शन ही किया था। हालांकि दूसरे दिन के कलेक्शन में थोड़ा सुधार होते दिखाई दिया है। इस बीच ‘योद्धा’ के दूसरे दिन के लेटेस्ट आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि योद्धा की शनिवार को दूसरे दिन की कमाई बॉक्स ऑफिस पर कितनी रही है।
दूसरे दिन की कमाई
डायरेक्टर सागर आम्ब्रे और पुष्कर झा की फिल्म ‘योद्धा’ को लेकर पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में सुधार हो सकता है। इस बीच मेकर्स ने ‘योद्धा’ के एक टिकट पर एक टिकट फ्री का विकल्प भी दिया। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन ‘योद्धा’ की कमाई के ताजा आंकड़े सामने आ गए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा ने दूसरे दिन 5.75 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।
यह भी पढ़ें: Yodha का एक टिकट खरीदें दूसरा मिलेगा फ्री, जानें आप कैसे पा सकते हैं टिकट?
कमाई में थोड़ा सुधार
जाहिर है कि योद्धा ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। ओपनिंग डे के लिहाज से फिल्म में एक करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस कमाई को ज्यादा असरदार नहीं माना जा रहा है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि रविवार को फिल्म की कमाई और बढ़ सकती है।
शैतान के आगे फीकी
गौरतलब है कि ‘योद्धा’ को लेकर जैसी उम्मीद की जा रही थी फिल्म ने उस हिसाब से प्रदर्शन नहीं किया है। जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था तो उसे काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिला था फिल्म रिलीज होने के बाद इसने दर्शकों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। वहीं दूसरी ओर अजय देवगन और आर माधवन की ‘शैतान’ लगातार अपनी कमाई से चौंका रही है। शैतान 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से कुछ ही दूर है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
10 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
11 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
11 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
15 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
25 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
25 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
26 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
26 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines