Yodha का एक टिकट खरीदें दूसरा मिलेगा फ्री, जानें आप कैसे पा सकते हैं ट‍िकट?

Yodha Buy 1 Get 1 Offer: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ के पहले दिन के आंकड़ों ने मेकर्स को हैरान कर दिया है, जिसे देखते हुए करण जौहर ने फैंस को Buy 1 Get 1 का ऑफर दिया है। ऑडियंस को योद्धा का एक टिकट खरीदने पर दूसरा टिकट फ्री मिलेगा। जानें कैसे आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

Sidharth Malhotra Yodha Special Offer

Sidharth Malhotra Yodha Special Offer: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra), दिशा पाटनी (Disha Patani) और राशि खन्ना (Raashii Khanna) स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘योद्धा’ (Yodha) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जैसी उम्मीद थी उसके विपरीत फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद हल्की शुरुआत की है। हालांकि फिल्म देखने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसकी तारीफ की है। इस बीच मेकर्स ने ‘योद्धा’ को लेकर दर्शकों को बड़ा सरप्राइज दिया है, जिसके तहत फिल्म का एक टिकट खरीदने पर दूसरा टिकट फ्री दिया जाएगा।

https://www.instagram.com/reel/C4a8i7RIhqy/?utm_source=ig_embed&ig_rid=330654e8-35b7-4bca-a341-b6471cd2320c

करण जौहर ने की अनाउंसमेंट

सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ को फिल्ममेकर करण जौहर के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन बाकी अन्य मूवी के मुकाबले काफी कम रहा है। इस बीच करण जौहर ने योद्धा की कमाई को बढ़ाने के लिए दर्शकों को खास ऑफर दिया है। धर्मा प्रोडक्शन ने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वीकेंड पर योद्धा का एक टिकट खरीदने पर दूसरा टिकट मुफ्त यानी Buy 1 Get 1 का ऑफर दिया गया है।

कमाई बढ़ाने का नया जरिया

आपको बता दें कि फिल्म ‘योद्धा’ की पहले दिन की परफॉर्मेंस को देखने के बाद मेकर्स की तरफ से कमाई बढ़ाने के लिए इस ऑफर की पेशकश की गई है। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ देखना चाहते हैं तो वीकेंड पर 16 मार्च (शनिवार) से 17 मार्च (रविवार) तक फिल्म का टिकट खरीद सकते हैं। आपको एक टिकट के साथ दूसरा फ्री मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि इस ऑफर से फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है।

योद्धा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पुष्कर ओझा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘योद्धा’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था। फिल्म का ट्रेलर जब रिलीज हुआ तो उसे लोगों का काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिला था। उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर लेगी। हालांकि फिल्म ने रिलीज होने के बाद दर्शकों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ कुल 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकी। हालांकि वीकेंड पर फिल्म को फायदा मिल सकता है, ऐसी उम्मीद की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ