Yodha Day 1-Bastar: The Naxal Story Day 1 Box Office Collection (early estimates): आज यानी 15 मार्च को सिनेमाघरों में दो फिल्मों को जबरदस्त क्लैश हुआ। जी हां, टिकट खिड़की पर ‘योद्धा’ और ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ आमने-सामने हुई। दोनों ही फिल्मों को लेकर फैंस में क्रेज देखा जा रहा था। अब सभी ये जानने के लिए बेकरार हैं कि इन दोनों फिल्मों ने क्लैश के बाद पहले दिन कितनी कमाई की है?
‘योद्धा’ और ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ की टक्कर
Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, जहां फिल्म ‘योद्धा’ ने 4 करोड़ रुपये की कमाई की है, तो वहीं ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ ने सिर्फ 0.4 लाख रुपये का कारोबार किया है। हालांकि दोनों ही फिल्मों के ये शुरुआती आंकडे हैं और इनमें फेरबदल हो सकता है। पहला दिन इन दोनों ही फिल्मों के लिए कुछ खास नहीं रहा और दोनों ने ही कुछ अच्छी कमाई नहीं की है। हालांकि अब वीकेंड से दोनों फिल्मों को उम्मीदें हैं। देखने वाली बात होगी कि वीकेंड पर ये फिल्में क्या कमाल करती है?
फिल्म ‘योद्धा’ की कहानी
इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें दिखाया जाता है कि कैसे एक फौजी अपने देश के लिए अपनी जान देने से भी नहीं घबराता और दुश्मनों को छठी का दूध याद दिलाने में कामयाब रहता है। हालांकि इस दौरान उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन वो फिर भी डटा रहता है और अपने हौसले से सबका दिल जीत लेता है।
फिल्म ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ की कहानी
‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे नक्सली संगठन गरीबों का इस्तेमाल करके अपनी दुकान चलाते हैं। ये नक्सली संगठन बस अपना उल्लू सीधा करना जानते हैं और इसके लिए ये गरीब लोगों को यूज करते हैं। इस फिल्म के जरिए अमरनाथ ने इन्हीं नक्सली संगठन की सच्चाई दिखाने की कोशिश की है।
यह भी पढ़ें- पिता की सीख, सिस्टम की मार और खून में कुछ कर गुजरने का जज्बा, ऐसे ही एक फौजी नहीं बनता ‘योद्धा’
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
9 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
10 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
10 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
10 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
14 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
25 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
25 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
25 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
26 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines