Vaibhav Gupta, Indian Idol 14: बीती रात यानी 3 मार्च को ‘इंडियन आइडल’ के 14वें सीजन को उसका विनर मिल गया है। जी हां, ‘इंडियन आइडल’ सीजन 14 का खिताब कानपुर के सिंगर वैभव गुप्ता (Vaibhav Gupta) ने अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ शो को उसका विनर भी मिल गया। शो के फाइनल की लिस्ट में टॉप 6 फाइनलिस्ट थे, जिनमें वैभव गुप्ता, सुभदीप दास, आद्या मिश्रा,अंजना पद्मनाभन, पीयूष पंवार और अनन्या पाल शामिल थे। वहीं, वैभव ने इन पांचों को पीछे छोड़ते हुए शो की ट्रॉफी को अपने नाम किया है।
विनर को क्या-क्या मिला?
वैभव गुप्ता को ट्रॉफी के अलावा 25 लाख रुपये बतौर प्राइज मनी मिले हैं। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें एक चमचमाती कार भी मिली है। ‘इंडियन आइडल’ के 14वें सीजन के विनर को लेकर सभी अपने चहेते को विजेता मान रहे थे, लेकिन वैभव ने सबको पछाड़ दिया और शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। बता दें ‘इंडियन आइडल 14’ का आखिरी एपिसोड बेहद शानदार था। इस एपिसोड में सबने खूब मस्ती की और स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचे सोनू निगम ने शो की शोभा बढ़ाई। (सोनू भी इस सिंगिग रिएलिटी शो के जज रह चुके हैं।)
विनर की रेस में कौन-कौन?
बता दें कि ‘इंडियन आइडल’ के विनर की रेस में जहां वैभव विजेता बने हैं, तो वहीं सुभादीप दास चौधरी फर्स्ट रनर अप बनकर सामने आए। इसी के साथ पीयूष पंवार सेकेंड रनर अप रहे, जिन्हें 5 लाख रुपये बतौर ईनाम मिले हैं। इसी के साथ अनन्या पाल तीसरी रनर अप बनकर सामने आई और उन्हें 3 लाख रुपये बतौर प्राइज मनी और एक कार भी मिली है।
जज की कुर्सी पर बैठे ये दिग्गज
वहीं, शो के फाइनल के होस्ट हुसैन कुवाजेरवाला रहे। विशाल ददलानी बतौर जज वापस आए और कुमार शानू और श्रेया घोषाल भी जज की कुर्सी पर दिखें। इसके अलावा वैभव ने अपने शो जीतने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुझे तो इस पर यकीन ही नहीं हो रहा है और ये सच जैसा नहीं लग रहा इसे जीतना उनके लिए बहुत मायने रखता है।
यह भी पढ़ें- This Plane has been Hijacked… जब Captain Devi Sharan ने यात्रियों को दी Kandahar Hijack की खबर
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
3 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
40 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
71 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
192 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
214 days agoकौन है शादाब खान, जिसकी डॉक्यूमेंट्री 'I Am No Queen' पहुंची ऑस्कर की रेस में
312 days agoग्लोबल पीस ऑनर्स: 'देश के असली नायकों को सलाम', नीता अंबानी ने 26/11 और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
318 days agoमशहूर एक्ट्रेस के भाई रिटा. मेजर एक साल से UAE की हिरासत में, दिल्ली HC ने केंद्र सरकार से मांगा अपडेट
338 days agoOperation Safed Sagar क्या है? दुनिया का सबसे ऊंचा हवाई ऑपरेशन, नेटफ्लिक्स पर आएगी सीरीज
339 days agoपवन सिंह की पत्नी ने बताया बंद कमरे का सच! पति के आरोपों पर ज्योति सिंह ने किया पलटवार
364 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines