IC814, Captain Devi Sharan

This Plane has been Hijacked... जब Captain Devi Sharan ने यात्रियों को दी Kandahar Hijack की खबर

IC 814: The Kandahar Hijack: 26 हजार फीट की ऊंचाई पर रेंग रहा था भारतीय विमान IC 814 और फिर कैप्टन का दिखा कुछ ऐसा कि…. आइए आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं आईसी 814 भारतीय विमान के कैप्टन, जिन्होंने अपनी सूझ-बूझ से बढ़ाया बंधक यात्रियों का हौंसला।

नैन्सी तोमर,

विज्ञापन

IC 814: The Kandahar Hijack: भारतीय विमान के ‘हाईजैक’ होने की वो कहानी, जिसे 25 साल बाद भी नहीं भुला पाया देश। भारत का वो विमान जो 26 हजार फीट की ऊंचाई पर काठमांडू से दिल्ली के लिए उड़ान भरता है, लेकिन कुछ ही देर बाद विमान के कैप्टन को एक आदमी मंकी कैप में नजर आता है, जिसके पास एक हैंड ग्रेनेड और एक रिवॉल्वर थी और कैंप्टन को समझ आ गया था कि कुछ तो गड़बड़ है।

विज्ञापन

कौन थे IC 814 विमान के कैप्टन?

इंडियन एयरलाइंस IC 814 के कैप्टन का नाम है, देवी शरण…. जिन्होंने अपनी सूझ-बूझ से बंधक यात्रियों का हौंसला बढ़ाए रखा। देवी शरण ने ही विमान के यात्रियों को इस प्लेन के हाईजैक होने की खबर दी थी। कैप्टन देवी शरण ने जैसे ही मंकी कैप वाले आदमी को देखा तो उन्हें तुरंत समझ में आ गया कि ‘ये प्लेन हाईजैक’ हो चुका है। IC 814 जब हाईजैक हुआ तो किडनैपर्स ने कैप्टन को आदेश दिया कि वो प्लेन को लाहौर में लैंड कराएं, लेकिन कैप्टन शरण ने ऐसा करने से मना कर दिया।

Captain Devi Sharan

Captain Devi Sharan, image credit- Google

विज्ञापन

किडनैपर्स ने देवी शरण से क्या कहा?

दरअसल, जब भारतीय विमान IC 814 के हाईजैकर्स ने कैप्टन शरण को आदेश दिया कि इस विमान की लैंडिंग लाहौर में करें, तो कैप्टन ने कहा कि वो वहां नहीं जा सकते। कैप्टन के इस जवाब पर उनमें से एक हाईजैकर ने पूछा कि यहां से वैकल्पिक एयरपोर्ट कौन-सा है, तो कैप्टन ने जवाब दिया कि मुंबई। इस पर हाईजैकर्स ने कहा कि अगर इस प्लेन को मुंबई में लैंड कराया जा सकता है, तो लाहौर क्यों नहीं जो दिल्ली के बेहद करीब है?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन

बेहद चालाक थे हाईजैकर्स 

हाईजैकर्स के इस बयान पर देवी शरण को समझ आ गया था कि उन्हें इतनी आसानी से बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता। हालांकि बाद में कैप्टन ने उन्हें समझा लिया और उन्होंने विमान को अमृतसर में उतारा, लेकिन हाईजैकर्स बेहद चालाक थे और उनके पास सैटेलाइट फोन भी थे, जिससे उन्हें पता चल गया था कि कमांडो के साथ एक विमान दिल्ली से उड़ान भर चुका है और इसलिए वो वहां से जल्द से जल्द निकलना चाहते थे। इसके बाद विमान ने उड़ान भरी और वो लौहार जाकर उतरा।

तीन आतंकियों को छोड़ने का फैसला

इसके बाद आईसी 814 ने लौहार से दुबई के लिए उड़ान भरी और फिर कंधार में इसे उतारा गया। बाद में भारत सरकार ने हाईजैकर्स के साथ समझौता किया और आखिर में तीन आतंकियों को छोड़ने के फैसले पर मुहर लगी। इसके बाद इन तीनों को रिहा करके ‘देशवासियों’ को अपने वतन लाया गया।

विज्ञापन

This is your Caption Speaking…

अब IC 814: The Kandahar Hijack नाम की एक सीरीज आ रही है। इस सीरीज में इस घटना को करीब से दिखाया जाएगा कि कैसे प्लेन के यात्रियों को कैप्टन ने कहा कि This is your Caption Speaking, i regret to infrom you कि ये प्लेन ‘हाईजैक’ हो चुका है। मुझ पर भरोसा करें, मैं पूरी कोशिश कर रहा हूं कि हम जल्द से जल्द अपने घर पहुंच सकें, शुक्रिया। ये इस सीरीज के टीजर का वॉइसओवर है, जिसमें कैप्टन की आवाज में जो दर्द है वो साफ दिख रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ