Urfi Javed: फैशन दीवा उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी फैशन को लेकर सुर्खियों में आ जाती हैं। हालांकि कई बार उर्फी अपने लुक से लोगों का दिमाग भी हिला देती हैं। अब उर्फी एक बार फिर अपने नए लुक में नजर आईं हैं, जिसे देखकर यूजर्स ने खूब मजेदार कमेंट्स किए। हालांकि उर्फी का इस बार का लुक भी हर बार की तरह एकदम हटके है। आइए आपको बताते हैं कि उर्फी के नए लुक पर इंटरनेट यूजर्स का क्या कहना है?
उर्फी का नया लुक आया सामने
विरल भयानी पर उर्फी का लेटेस्ट वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में उर्फी अपने नए लुक में हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी ब्लैक कलर के आउटफिट में हैं। हालांकि इस ड्रेस की सबसे खास बात ये है कि उर्फी इसमें पूरे यूनिवर्स को रिप्रजेंट कर रही हैं। जी हां, उर्फी के नए ड्रेस में पूरा ब्रह्मांड नजर आ रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स खूब फनी कमेंट्स करके मजे ले रहे हैं।
यूजर्स ने लिए मजे
एक यूजर ने इस पर लिखा कि ब्रह्मांड खतरे में है। दूसरे यूजर ने इसका जवाब देते हुए लिखा कि ब्रह्मांड खतरे में नहीं, घाघरे में है। तीसरे यूजर ने लिखा कि ये तो पूरा का पूरा साइंस मॉडल है। एक और यूजर ने लिखा कि फैशन नहीं ये तो साइंस प्रोजेक्ट है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि वन मोर ढिंचक पूजा। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर उर्फी के नए लुक को देखकर कर रहे हैं।
Urfi Javed
फैशन दीवा अक्सर अपने नए लुक से लोगों का करती है हैरान
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब उर्फी ने अपने नए लुक से लोगों का दिमाग हिलाया हो। फैशन दीवा अक्सर अपने नए लुक से लोगों का दिमाग हिला देती है। साथ ही यूजर्स भी उर्फी के नए लुक पर रिएक्ट जरूर करते हैं। जैसे ही उर्फी का नया लुक सोशल मीडिया पर सामने आता है तो नेटिजंस जमकर मजे लेते हैं।
यह भी पढ़ें- उसकी जिंदगी में कोई और…मैं इंडिया छोड़… Rakhi Sawant का नया ड्रामा आया सामने
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
5 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
5 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
6 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
6 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
6 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
9 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
46 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
77 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
198 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
220 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines