उसकी जिंदगी में कोई और…मैं इंडिया छोड़… Rakhi Sawant का नया ड्रामा आया सामने

Rakhi Sawant: ड्रामा क्वीन राखी सावंत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। राखी कुछ ना कुछ ऐसा शेयर कर ही देती है, जिससे वो चर्चा में आ जाए। अब फिर राखी ने कुछ ऐसा ही किया है। आइए आपको बताते हैं कि राखी ने इस बार क्या किया और सोशल मीडिया यूजर्स का इस पर क्या कहना है?

Rakhi Sawant

image credit: social media

Rakhi Sawant: ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपनी हरकतों की वजह से चर्चा में रहती है। इन दिनों राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल खान अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में है। इस बीच राखी ने फिर कुछ ऐसा किया कि वो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई। आइए आपको बताते हैं कि इस बार ड्रामा क्वीन ने क्या नया कारनामा किया है?

विज्ञापन

ड्रामा क्वीन ने शेयर किया वीडियो

राखी सावंत ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में राखी कह रही हैं कि उसकी जिंदगी में कोई और आ गई, इसलिए मैं इंडिया छोड़कर दुबई आ गई। आज मेरा जन्मदिन है और सभी यहां आएं, उम्मीद है कि आप आ रहे है… आर यू कमिंग… जल्दी आओ। हालांकि वीडियो को शेयर करते हुए राखी ने इसके कैप्शन पर लिखा है कि Old vdo h। राखी ने अपने पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, लेकिन यूजर्स ने इस पर खूब मजे लिए।

विज्ञापन

लोगों ने लिए मजे

एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि पुराना वीडियो आज सच हो गया। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि मतलब आपने कितने लोगों से प्यार किया है ये भी सच हो गया। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि आपको भी अब अपनी लाइफ में आगे बढ़ना चाहिए। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि आप बहुत अच्छा डिसर्व करती हो। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर राखी के इस वीडियो पर कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

विज्ञापन

किस्मत खराब नहीं थी, भरोसा गलत लोगों पर किया- राखी का पोस्ट

इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद राखी ने एक और पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि किस्मत खराब नहीं थी, भरोसा गलत लोगों पर किया। इस पोस्ट पर भी नेटिजंस कमेंट किए बिना नहीं रह पाए। एक यूजर ने लिखा कि आपने सही बोला राखी जी। दूसरे यूजर ने लिखा कि सही कहा आपने। तीसरे यूजर ने लिखा कि अपनी दुनिया में खुश रहो। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर राखी के पोस्ट पर कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ