हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फिर Sunil Grover और Kapil Sharma के साथ लगेगा हंसी का ठहाका, जानें कब और कहां देखें नया शो

The Great Indian Kapil Show: ‘द कपिल शर्मा शो’ के बंद होने के बाद लोगो को तगड़ा झटका लगा था, लेकिन अब उनके लिए गुड न्यूज है कि जल्द ही आप इस शो को नए रूप और नए लोगों के साथ देख सकते हैं, हां इस बात की उम्मीद है कि अब एंटरटेनमेंट डबल हो जाएगा।

विज्ञापन
इमेज क्रेडिट: न्यूज 24

The Great Indian Kapil Show: सभी को हंसाने गुदगुदाने वाला शो ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) जैसे ही ऑफ एयर हुआ तो कई सारे लोगों का दिल टूट गया। हालांकि ये तो तय था कि इस शो की फिर से वापसी होगी वो भी धमाकेदार लेकिन किसी ने ये नहीं सोचा था की पुरानी जोड़ी फिर लौट आएगी। जी हां, हम बात कर रहे हैं सुनिल ग्रोवर (Sunil Grover) की जो फिर से कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के साथ आपको हंसाने के लिए आने वाले हैं। जहां पहले ये शो टीवी पर आता था अब ओटीटी पर इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। शो में कई सारे बदलाव हुए हैं। आइए जानते हैं कि आप कब और कहां इसे देख सकते हैं, साथ ही और क्या बदलाव हुए हैं।

शो में होगी सुनील ग्रोवर की एंट्री

कपिल शर्मा का मोस्ट पॉपुलर शो ‘द कपिल शर्मा शो’ बंद हो गया जिससे लोगों को बड़ा झटका लगा। अब एक नहीं कई और झटके लगने बाकी हैं। जी हां, एक बार फिर से ये शो नए नाम, और कई अन्य बदलावों के साथ आने वाला है। सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) और कपिल की जोड़ी फिर से धमाल मचाने के लिए आ रही है। क्या पढ़कर यकीन नहीं हुआ, हां, थोड़ा आश्चर्य होना तो लाजमी है ही। लेकिन हम आपको जो बता रहे हैं वो एक दम सही है।

ओटीटी पर स्ट्रीम होगा शो

जहां पहले ये शो टीवी चैनल सोनी पर प्रसारित होता था अब ओटीटी पर उसने अपनी जगह पक्की कर ली है। शो का फर्स्ट लुक शो सामने आ गया है। कपिल शर्मा ने खुद बताया है कि अब आप इस शो को नेटफ्लिक्स पर देखेंगे। इस बात से ये कयास लगाए जा सकते हैं कि अब कंटेंट थोड़ा एडल्ट होगा, क्योंकि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तो कंटेंट को लेकर कोई बंधन है नहीं। हालांकि इस बात के सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं। असली मजा तो शो को देखने के बाद ही आएगा।

विज्ञापन

शो में दिखे ये नए कलाकार

शो का सिर्फ नाम ही नहीं बदला है बल्कि उसके कलाकार भी बदल गए हैं। ‘द कपिल शर्मा शो’ अब ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ बन गया है। साथ ही इसमें सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा, के अलावा अर्चना पूरन सिंह और चंदन प्रभाकर दिखेंगे। इन सबके साथ ये शो कॉमेडी का कौन सा लेवल पार करेगा इसका अंदाजा लगाकर ही गुदगुदी हो रही है।

कब से देख पाएंगे शो?

अब आपकी बेसब्री को खत्म करते हुए बता दें कि आप ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ को 30 मार्च रात 8 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस शो का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें कपिल शर्मा के साथ बाकि कलाकारों ने फर्स्ट वीडियो जारी कर इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Anant Ambani ने Radhika Merchant को बताया सपनों की रानी

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola