Surbhi Chandna Latest Post: टीवी की ‘नागिन’ (Naagin) और ‘इश्कबाज‘ (Ishqbaaaz) फेम एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) की शादी को अभी कुछ ही दिन बीते हैं। एक्ट्रेस ने अभी से पति से सबके सामने सवाल करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कुछ देर पहले एक पोस्ट शेयर कर करण शर्मा (Karan Sharma) से खास सवाल किया है। एक्ट्रेस का पोस्ट देख ऐसा लग रहा है जैसे कुछ दिन में ही सुरभि को ये एहसास होने लगा है कि करण उन्हें ठीक से नोटिस नहीं करते। ऐसा हम क्यों कह रहे हैं ये तो आपको उनका पोस्ट देखने के बाद ही पता चलेगा।
सुरभि चंदना ने करण से की कंप्लेंट
दरअसल, अब सुरभि चंदना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर उनके हाथ की है जिसमें एक्ट्रेस अपने नकली नेल्स फ्लॉन्ट कर रही हैं। मेहंदी लगे हुए इन हाथों पर अभी भी वो नेल एक्सटेंशन लगे हुए हैं जो उन्होंने अपनी शादी पर करवाए थे। ये नेल्स काफी स्पेशल हैं क्योंकि इस पर अपने पति के लिए उनका प्यार दिखाई दे रहा है। जब आप तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो आपको समझ आएगा कि आखिर इन नेल्स में ऐसा क्या खास है।
सुरभि चंदना ने शेयर की तस्वीर
शादी में पति के लिए किया था ये खास काम
इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ‘करण शर्मा सर क्या आपने इसे नोटिस भी किया? मेहंदी पर नाम तो था लेकिन नेल्स पर भी इनिशियल्स हैं वो भी क्यूट हार्ट के साथ।’ दरअसल, सुरभि चंदना ने अपनी शादी पर जो नेल एक्सटेंशन करवाए थे उसे कस्टमाइज करवाकर उन्होंने उस पर करण शर्मा का ‘KS’ लिखवाया है। इसके साथ ही एक छोटा- सा दिल भी बनवाया हुआ है। इस क्यूट से एक्ट से उन्होंने ये साबित कर दिया है कि उनके दिल में करण के लिए कितना प्यार है।
यह भी पढ़ें: Ankita Lokhande की सास ने बहू को बताया A1, लोग बोले ‘अरे बदलते रिश्ते गिरगिट लाइव…’
आज तक किसी दुल्हन ने नहीं किया होगा ऐसा काम
आज तक किसी भी ब्राइड ने ऐसा नहीं किया होगा। वो वाकई कुछ यूनिक और स्पेशल है। अगर करण ने अब तक ये नोटिस नहीं किया है तो जब वो इसे देखेंगे तो वाकई पत्नी से एक बार फिर इम्प्रेस हो जाएंगे। वैसे भी सुरभि चंदना ने इस शादी में हर काम ऐसा किया है जिस पर सिर्फ उनकी तारीफ हो रही है। जिस तरह से उन्होंने करण के साथ सारी तैयारियां कि हैं वो देखकर तो लोग भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
13 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
14 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
14 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
18 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
28 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
28 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
29 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
29 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
29 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines