Actor Seshu Passed Away: एक मशहूर साउथ एक्टर को लेकर बुरी खबर सामने आई है। साउथ इंडस्ट्री में इस वक्त मातम का माहौल बना हुआ है। एक मशहूर एक्टर और कॉमेडियन का निधन हो गया है। इस खबर से पूरी साउथ इंडस्ट्री हिल गई है। अब एक चमकता सितारा हमारे बीच नहीं रहा। इस खबर ने सबको मायूस कर दिया है। हॉस्पिटल में इस एक्टर ने दम तोड़ दिया ये सुनते ही पूरी इंडस्ट्री सदमे में है और सभी लोग सन्न रह गए हैं। आज हमने एक ऐसा कलाकार खोया है जिसकी भरपाई कई साल तक नहीं हो पाएगी।
तमिल एक्टर ने निजी हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
मशहूर तमिल एक्टर और कॉमेडियन लक्ष्मी नारायणन शेषु (Lakshmi Narayanan Seshu) अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने चेन्नई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में आज यानी मंगलवार को दोपहर में अपनी अंतिम सांस ली है। बता दें, शेषु को लोलू सभा शेषु (Lollu Sabha Seshu) के नाम से भी जाना जाता था। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि एक्टर की कई दिन से तबीयत बिगड़ी हुई थी और उनका इलाज चेन्नई के एक निजी हॉस्पिटल में करवाया जा रहा था। सुनने में आया है कुछ वक्त पहले एक्टर को हार्ट अटैक आया है।
हार्ट अटैक के बाद चला रहा था इलाज
15 मार्च हो आए इस हार्ट अटैक के बाद उनका लगातार ट्रीटमेंट चल रहा था। डॉक्टर्स अपनी तरफ से उन्हें ठीक करने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे थे लेकिन शायद भगवान को कुछ और ही मंजूर था। एक्टर अपनी बीमारी से ठीक नहीं हो पाए और 60 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहकर स्वर्ग में अपनी जगह खोज ली। एक पॉपुलर एक्टर और शेषु के करीबी दोस्त ने इस दुखद खबर को कंफर्म किया है। रेडिन किंग्सले (Redin Kingsley) ने सोशल मीडिया पर शेषु के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने एक्टर की तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘RIP।’ अब ये पोस्ट देखकर फैंस भी इमोशनल हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: मशहूर इन्फ्लुएंसर Karmita Kaur का Kissing वीडियो लीक, 6 महीने पहले भी प्राइवेट वीडियो ने मचाया था हंगामा
दोस्त ने निधन की खबर पर लगाई मुहर
हर कोई अब शेषु के निधन पर दुख जताता हुआ नजर आ रहा है और उनकी आत्मा की शांति की दुआ मांग रहा है। बता दें, जब एक्टर को जरूरत थी तो उनके दोस्त और फैंस मदद के लिए आगे आए थे। हालांकि, कोई भी मदद उनके काम न आ सकी और एक्टर मौत के मुंह में चले गए। बता दें, शेषु ने साल 2002 में पॉपुलर एक्टर धनुष (Dhanush) की फिल्म ‘Thulluvadho Ilamai’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो में काम करने के मौका मिला जो उनकी असली पहचान बन गया। इस शो का नाम था ‘Lollu Sabha।’
संबंधित खबरें
मोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
6 hrs agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
9 hrs agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
10 hrs agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
4 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
14 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
15 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
15 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
15 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
15 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines