Shiv Thakare Casting Couch: बिग बॉस (Bigg Boss) फेम शिव ठाकरे (Shiv Thakare) एक के बाद एक रियलिटी शो करते जा रहे हैं। बिग बॉस करने के बाद मानों जैसे उनकी किस्मत खुल गई हो। इससे पहले तो उन्होंने काफी बुरे दिन भी देखे हैं। अब हाल ही में शिव ठाकरे ने अपने बीते दिनों को याद किया और अपनी जिंदगी में आए बदलावों के बारे में बातें की। इसी दौरान शिव ठाकरे ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। अब शिव ने पहली बार अपने कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस पर खुलकर बात की है।
शिव ठाकरे बने कास्टिंग काउच का शिकार
उन्होंने रिवील किया है कि वो भी एक वक्त पर कास्टिंग काउच का सामना कर चुके हैं। उनके साथ एक ऐसी हरकत हुई थी जिसके बारे में जानकार आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, हाल ही में शिव ठाकरे ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो जब एक्टिंग की दुनिया में उतरना चाहते थे, उन्होंने 5-6 साल तक थिएटर भी किया था। उन्हें कुछ मराठी फिल्में ऑफर हुई हैं और वो खुद पर काम कर रहे हैं। एक्टर ने बताया कि जब वो एक ऑडिशन देने गए थे तो उन्हें एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए कहा गया था। उन्हें 50,000 रुपये एडवांस देने को कहा गया जिसके बदले वो एक्टर को काम देते, जिसमें उन्हें हर रोज के 25,000 रुपये मिलने वाले थे।
एक्टर ने खुद सुनाई आपबीती
हालांकि, शिव ठाकरे के पास इतने पैसे नहीं थे। तो उन्होंने इस ऑफर से इंकार कर दिया। आगे उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि बिग बॉस मराठी जीतने के बाद उन्हें एक इवेंट अटेंड करना था और इसके लिए वो एक मशहूर डिजाइनर के पास पहुंच गए। शिव ने खुलासा किया कि डिजाइनर और उनके बीच जो मैनेजर था उसने ही उन्हें अपने स्टूडियो में बुलाया था ताकि वो उनके कपड़ों का नाप ले सके। इसके बाद ही उन्हें अपने कपड़े मिलने वाले थे लेकिन जब शिव वहां गए तो कुछ और ही हो गया और इस बात का उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था।
यह भी पढ़ें: Kriti Kharbanda ने सबके सामने फाड़ा Pulkit Samrat का कुर्ता, हल्दी पर दूल्हे राजा ने यूं लिया बदला
हैरान कर देगा किस्सा
दरअसल, शिव ठाकरे जब वहां पहुंचे तो उस डिजाइनर की टीम के एक मेंबर को वो पसंद आ गए। बस फिर क्या था वो उन्हें कपड़ें दिखाने की जगह इधर-उधर की बातें करने लगे। वो शख्स शिव को बताने लगा कि उसने एक नया स्पा खोला है। उस शख्स की बातें सुन शिव हैरान रह गए और काफी इरिटेट भी हो गए। गुस्से में वो उस जगह से निकल गए फिर भी वो शख्स उन्हें टेक्स्ट करता रहा कि वो कब वापस आएंगे।
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
38 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
70 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
190 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
212 days agoकौन है शादाब खान, जिसकी डॉक्यूमेंट्री 'I Am No Queen' पहुंची ऑस्कर की रेस में
310 days agoग्लोबल पीस ऑनर्स: 'देश के असली नायकों को सलाम', नीता अंबानी ने 26/11 और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
316 days agoमशहूर एक्ट्रेस के भाई रिटा. मेजर एक साल से UAE की हिरासत में, दिल्ली HC ने केंद्र सरकार से मांगा अपडेट
336 days agoOperation Safed Sagar क्या है? दुनिया का सबसे ऊंचा हवाई ऑपरेशन, नेटफ्लिक्स पर आएगी सीरीज
338 days agoपवन सिंह की पत्नी ने बताया बंद कमरे का सच! पति के आरोपों पर ज्योति सिंह ने किया पलटवार
362 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines