Kriti Kharbanda ने सबके सामने फाड़ा Pulkit Samrat ​का कुर्ता, हल्दी पर दूल्हे राजा ने यूं लिया बदला

Kriti Kharbanda Pulkit Samrat Haldi Photos: कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की हल्दी सेरेमनी में क्या-क्या हुआ अब वो फोटोज से पता लग गया है। कपल ने बेहद हटके और यूनिक स्टाइल में अपनी हल्दी की रस्म निभाई। दोनों ने हल्दी पर हल्दी ही नहीं लगवाई। साथ ही दुल्हन ने सबके सामने अपने दूल्हे के कपड़े फाड़ दिया और सब देखते रह गए।

Kriti Kharbanda Pulkit Samrat Haldi Photos

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की हल्दी की फोटोज की सामने आ गई हैं

Kriti Kharbanda Pulkit Samrat Haldi Photos: कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) और पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) ने 15 मार्च को शादी रचाई है। इनकी शादी को कई दिन बीत गए हैं लेकिन ये दोनों अभी तक लोगों के बीच अपना क्रेज बनाए हुए हैं। दरअसल, फैंस को सेलिब्रिटीज की शादी में बेहद दिलचस्पी रहती है। शादी में कौन आ रहा है, क्या मेन्यू होगा और और किसने क्या पहना है ये सारी जानकारी फैंस जानना चाहते हैं। ऐसे में कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट भी एक-एक कर अपनी प्री-वेडिंग की झलक दिखा रहे हैं। ऐसे में फैंस का इंतजार लम्बा होता जा रहा है।

पुलकित और कृति की हल्दी की फोटोज वायरल

हाल ही में इन दोनों की मेहंदी की तस्वीरें सामने आई थीं। जिसके बाद कपल के फैंस को इनकी हल्दी सेरेमनी की फोटोज देखने की एक्साइटमेंट हो गई। अब फाइनली लोगों का वो इंतजार भी खत्म हो गया है। कपल ने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर अपनी हल्दी की फोटोज शेयर कर दी हैं। इनकी हल्दी काफी हटके थी, ऐसा क्यों कहा जा रहा है ये तो आपको फोटोज देखकर ही समझ आएगा। यकीनन आपने ऐसी हल्दी आज तक न तो कभी देखी होगी और न ही सोची होगी।

हल्दी छोड़ इस चीज से निभाई रस्म

कृति और पुलकित ने अपनी हल्दी पर हल्दी स्किप कर एक-दूसरे को मुल्तानी मिट्टी लगाई है। कपल ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया है और इस फैसले के पीछे की वजह का भी खुलासा किया है। कृति ने हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारी हल्दी थोड़ी थी। शगुन के लिए हल्दी की एक चटनी मुल्तानी मिट्टी के पैक में, इसे खास तौर पर पुलकित और मेरे लिए तैयार किया गया, हमारी स्किन को ध्यान में रखते हुए क्योंकि ब्राइड और ग्रूम को ग्लो करना था न।’ इसके साथ ही कृति ने खुलासा किया है कि दौरान मस्ती-मस्ती में पुलकित को पूल में फेंक दिया गया। हालांकि वो बच गईं।

दुल्हन ने फाड़ा दूल्हे का कुर्ता

सामने आई इन तस्वीरों में कपल को उनके दोस्त और परिवार वाले मुल्तानी मिट्टी लगाते हुए नजर आ रहे हैं। कपल इस दौरान साथ में बैठे हुए एक-दूसरे को मुल्तानी मिट्टी लगा रहा है और इनके फेस पर स्माइल और ग्लो साफ दिखाई दे रहा है। पुलकित ने सबके सामने किस भी किया और कृति ने उनका कुर्ता फाड़ दिया। जब कृति दूल्हे राजा कुर्ता फाड़ रही थीं तो पुलकित का जो एक्सप्रेशन था वो काफी फनी दिख रहा है। अब इनकी मस्ती भरी रस्म देख फैंस भी हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ