Shehnaaz Kaur Gill: मशहूर एक्ट्रेस शहनाज गिल अक्सर अपने क्यूट अंदाज से लोगों का दिल जीत लेती हैं। शहनाज सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक और वीडियो सामने आया है, जो आते ही इंटरनेट पर छा गया। इस वीडियो में शहनाज ने अपने फेमस डायलॉग को रिक्रिएट किया है, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
शहनाज ने शेयर किया वीडियो
कुछ देर पहले शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में शहनाज एक पेट डॉग के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में पहले शहनाज पेट डॉग को कुछ खिलाने की कोशिश करती हैं। इसके बाद वो मस्ती में उछलने लगती हैं। फिर शहनाज कहती हैं कि मैं इससे डरती नहीं और मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। इसके बाद शहनाज पेट डॉग के साथ मस्ती करती नजर आती हैं।
एक्ट्रेस ने बेहद क्यूट अंदाज में रिपीट किया डायलॉग
फिर शहनाज पेट डॉग को अपनी गोद में ले लेती हैं और उसे छोड़ देती हैं। इसके बाद पेट डॉग फिर शहनाज की गोद में नजर आता है और वो कहती हैं कि ‘साड्डा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी’। शहनाज बड़ी ही क्यूटनेस से इस डायलॉग को फिर से बोलती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस का ये डायलॉग पहले इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था। अब शहनाज के इस वीडियो पर यूजर्स भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं।
यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन
एक यूजर ने इस वीडियो पर लिखा कि बहुत शानदार, एकदम क्यूट, दूसरे यूजर ने कहा कि फाइनली टॉमी मिल गया। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि क्यूट। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये पहले से भी क्यूट है। एक और यूजर ने कहा कि बिग बॉस 13 की याद आ गई। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर शहनाज के इस वीडियो पर कर रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में शहनाज बेहद सिंपल लुक में नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें- Sudeep Dutt कौन? जिन्होंने Priyanka Chopra और Nick Jonas के लिए होस्ट की होली पार्टी
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
15 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines