हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Sambhavna Seth ने छोड़ा AAP का साथ, सोशल मीडिया पर बताई ये कदम उठाने की वजह

Sambhavna Seth Quits AAP: संभावना सेठ ने अचानक ही AAP से किनारा कर सभी को हैरान कर दिया है। बीते साल एक्ट्रेस और मशहूर यूट्यूबर ने ये पार्टी ज्वाइन की थी अब उन्होंने पॉलिटिक्स छोड़ने का फैसला सुनाया है। संभावना का कहना है कि उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया है और अब उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
संभावना सेठ ने AAP से किया किनारा

Sambhavna Seth Quits AAP: पॉपुलर एक्ट्रेस संभावना सेठ (Sambhavna Seth) को लेकर एक जरूरी जानकारी सामने आ रही है। मां के निधन के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को एक और बड़ा झटका दिया है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर बड़ा ऐलान किया है। एक्ट्रेस का लेटेस्ट पोस्ट अब चर्चा में है। उन्होंने इस पोस्ट में कुछ ऐसा कह दिया है जिसे पढ़कर न सिर्फ फैंस बल्कि AAP (Aam Aadmi Party) को भी जोरदार झटका लगेगा। दरअसल, अब एक्ट्रेस ने बीच राह में ही AAP का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने ये फैसला क्यों लिया इसकी वजह भी एक्ट्रेस ने रिवील कर दी है।

संभावना सेठ ने छोड़ दी राजनीतिक पार्टी

कुछ देर पहले संभावना सेठ ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने चाहने वालों के लिए एक लम्बा-चौड़ा नोट लिखा है। इस नोट में उन्होंने सभी को अपना फैसला सुनाया है कि वो आम आदमी पार्टी का साथ अब बस यहीं छोड़ रही हैं। बता दें, संभावना ने पिछले साल यानी जनवरी 2023 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। अब एक्ट्रेस ने अपने इस फैसले को गलती बताते हुए AAP से इस्तीफा दे दिया है। उनका पोस्ट देखकर ऐसा लग रहा है जैसे संभावना सेठ को पॉलिटिक्स ज्वाइन करने पर पछतावा हो रहा हो।

संभावना सेठ ने पोस्ट शेयर कर किया ऑफिशियल ऐलान

अब उन्होंने अपने हालिया पोस्ट में लिखा, ‘मैंने एक साल पहले बेहद जोश के साथ आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी क्योंकि मैं अपने देश की सेवा करना चाहती थी। लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता आप कितनी भी रिसर्च कर लें, सजेशंस, एडवाइस और प्रीकॉशन्स ले लें। आप फिर भी अपने फैसले में गलत हो सकते हैं क्योंकि आखिर में हैं तो हम इंसान हीं। मेरे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के शुभचिंतक मेरे इस फैसले के खिलाफ थे और यहां मैं कहती हूं आप सब सही थे। अपनी गलती का एहसास कर मैं ऑफिशियली AAP से एग्जिट का ऐलान करती हूं।’

यह भी पढ़ें: Oscar देने से पहले विजेता के सामने रखी जाती है ये खास शर्त, कॉन्ट्रैक्ट पर करना पड़ता है साइन

फैंस कर रहे संभावना सेठ का सपोर्ट

अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट देख सभी लोग चौंक गए हैं। आखिर संभावना सेठ ने अचानक ये फैसला क्यों लिया ये सवाल सभी के मन में उठ रहा है। वहीं, ज्यादातर लोग एक्ट्रेस को ये फैसला लेने पर सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘सही समय पर सही निर्णय।’ एक यूजर ने लिखा, ‘हम आपके फैसले का सम्मान करते हैं।’ एक फैन के कहा, ‘सबसे अच्छा निर्णय लिया गया.. भगवान का शुक्र है कि आपको एहसास हुआ.. आप एक बहुत अच्छे इंसान हैं, राजनीति में रहने के लिए नहीं हैं.. आप सिर्फ व्लॉग करें और यह हमारे लिए काफी है.. आपको खुश देखकर हमें खुशी मिलती है।’ तो कुछ लोगों ने तो उन्हें BJP ज्वाइन करने की भी सलाह दी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें