Salman Khan, Nirvaan: कहते हैं कि बच्चे में वैसे ही संस्कार होते हैं, जैसे उसकी फैमिली उसे देती है। इस कहावत को खान परिवार के शहजादे ने सच कर दिखाया है। जी हां, कभी दादी का ख्याल रखकर तो अब चाचा सलमान के नक्शे कदम पर चलकर निर्वान फिर से चर्चा में आ गए हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ना सिर्फ निर्वान के बारे में बातें हो रही हैं बल्कि यूजर्स उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा माजरा?
सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटोज
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी से लेटेस्ट फोटोज सामने आई। इस पार्टी में सितारों ने जमकर महफिल सजाई। वहीं, सेलेब्स की फोटोज और वीडियो ने भी इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया। इस पार्टी से एक ऐसा फोटो भी सामने आया, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। जी हां, बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी से निर्वान का पूजा हेगड़े के साथ पोज देते हुए फोटो सामने आया, जो बेहद सुंदर है।
निर्वान की हरकत ने खींचा लोगों का ध्यान
इतना ही इस फोटो की खास बात ये है कि भले ही निर्वान, पूजा के साथ पोज दे रहे हैं, लेकिन उन्होंने एक्ट्रेस की बैक को टच नहीं किया और अपने चाचू की तरह की मुट्ठी बंद रखी, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वहीं, अब जब परिवार के संस्कार पब्लिकली दिख रहे हैं, तो भला नेटिजंस कहा चुप रहेंगे और उन्होंने जमकर निर्वान की तारीफ की।
यूजर्स ने की तारीफ
एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि ये तो एकदम सलमान की तरह है। दूसरे यूजर ने कहा कि ये होते हैं संस्कार। तीसरे यूजर ने कहा कि निर्वान अपने चाचू पर गया है। इस तरह के कमेंट्स करके अब यूजर्स निर्वान की खूब तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि सलमान खान भी इस तरह ही सबकी इजज्त करते हैं और निर्वान में गुण उन्हीं से आया है।
यह भी पढ़ें- Taapsee Pannu ने क्या में सच में कर ली सीक्रेट वेडिंग? अंग्रेज पति संग वायरल हुईं तस्वीरें
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
9 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
10 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
10 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
10 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
14 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
24 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
24 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
25 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
25 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines