Taapsee Pannu ने क्या में सच में कर ली सीक्रेट वेडिंग? अंग्रेज पति संग वायरल हुईं तस्वीरें

Mathias Boe-Taapsee Pannu: इंटरनेट पर खूब जोरों से लोगों में बात हो रही है कि तापसी पन्नू और मैथियास बो ने सीक्रेट वेडिंग कर ली है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

Mathias Boe, Taapsee Pannu

Mathias Boe, Taapsee Pannu

Mathias Boe-Taapsee Pannu: फिल्म इंडस्ट्री में कई सितारे ऐसे हैं, जो अपनी लाइफ को बेहद सीक्रेट रखते हैं। इस लिस्ट में कई नाम शामिल हैं, लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर होली से ज्यादा तापसी पन्नू और मैथियास बो की शादी को लेकर चर्चा हो रही है। जी हां, इंटरनेट पर खूब जोरों से लोगों में बात हो रही है कि तापसी पन्नू और मैथियास बो ने सीक्रेट वेडिंग कर ली है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)

विज्ञापन

News24 अफवाहों की नहीं लेता जिम्मेदारी

दरअसल, हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तापसी पन्नू और मैथियास बो ने राजस्थान के उदयपुर में गुपचुप शादी कर ली है। हालांकि इसकी बारे में दोनों की तरफ से ही कुछ भी नहीं कहा गया है और ना ही News24 इन अफवाहों की पुष्टि करता है। ये महज रिपोर्ट्स के आधार पर कहा जा रहा है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pavail Gulati (@pavailgulati)

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाए कयास

सोशल मीडिया पर ये चर्चा तब शुरू हुई जब पावेल गुलाटी ने शादी की एक फोटो शेयर की। हालांकि उन्होंने भी इस फोटो में कुछ साफ नहीं किया है, लेकिन नेटिजंस कमेंट्स में कह रहे हैं कि ये फोटो तापसी पन्नू और मैथियास बो की शादी की है। अब सच्चाई क्या है वो तो तापसी और मैथियास बो ही बता सकते हैं। फैंस तको कपल की तरफ से इस गुड न्यूज को ऑफिशियल करने का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
Mathias Boe, Taapsee Pannu

Mathias Boe, Taapsee Pannu

तापसी या मैथियास के रिएक्शन का इंतजार

बता दें कि तापसी और मैथियास की शादी की कोई भी फोटो सामने नहीं आई हैं। हां, पावेल गुलाटी ने जो फोटो शेयर की है, उसमें कई लोग सामने नजर आ रहे हैं, लेकिन ये भी साफ नहीं है कि वो फोटो तापसी और मैथियास की शादी की है। वहीं, अगर शादी की बात करें तो कहा जा रहा है कि कपल ने अपने कुछ करीबी दोस्तों और फैमिली के बीच शादी की है। अब सच्चाई क्या है ये तो तभी पता लगेगा जब तापसी या मैथियास की तरफ से कुछ कहा जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ