Pooja Hegde Mystery Boy: बॉलीवुड गलियारों से एक चटपटी गॉसिप सामने आ रही है। मशहूर बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) अब सुर्खियों में हैं। अचानक ही उनकी लव लाइफ पर सोशल मीडिया यूजर्स ने चर्चा करनी शुरू कर दी है। बीती रात से पूजा हेगड़े के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर बातें हो रही हैं। दरअसल, कल रात एक्ट्रेस को किसी मिस्ट्री बॉय के साथ स्पॉट किया गया है। पूजा हेगड़े के साथ इस मिस्ट्री बॉय को देख अब सभी लोग सोच में पड़ गए हैं कि आखिर ये लड़का कौन है और इन दोनों के बीच क्या चल रहा है।
ये किसके साथ डिनर डेट पर निकलीं पूजा हेगड़े?
वैसे इससे पहले पूजा हेगड़े का नाम बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) के साथ भी जुड़ चुका है। जब ये दोनों ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) की शूटिंग कर रहे थे, तब इन दोनों की नजदीकियों के किस्सों ने खबरों का बाजार गर्म किया हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पूजा हेगड़े और सलमान खान डेटिंग कर रहे हैं। हालांकि, इन दोनों ने कभी भी इन रूमर्स पर रिएक्ट नहीं किया।
मिस्ट्री बॉय संग एक ही गाड़ी में दिखीं एक्ट्रेस
लेकिन अब पूजा हेगड़े को इस मिस्ट्री बॉय के साथ देखकर फैंस भी उत्सुक हो गए हैं। सब जल्द से जल्द जानना चाहते हैं कि आखिर मामला क्या है। बता दें, शुक्रवार की रात एक्ट्रेस पूजा हेगड़े इस शख्स के साथ डिनर करने पहुंची थीं। इतना ही नहीं दोनों एक साथ एक ही गाड़ी से घर के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान पूजा कैजुअल लुक में नजर आई थीं। उन्होंने व्हाइट शर्ट और जीन्स पहनी हुई थी। तो उनका मिस्ट्री बॉय भी ब्लैक टी-शर्ट और कैप में दिखाई दिया। इन्हें देख अब लोग कमेंट कर सवाल करते दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: फिर हिला Elvish Yadav का Systumm, ‘राव साहब’ के साथ पुलिस के रडार पर Rahul Fazilpuria
कौन है ये शख्स?
एक शख्स ने पूछा है, ‘कौन है ये?’ कोई बोला, ‘रिलेशनशिप में हैं क्या?’ तो किसी ने सवाल किया, ‘क्या चल रहा है इनका?’ किसी ने वीडियो देख लिखा, ‘रोहन मेहरा है उनका बॉयफ्रेंड। मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं, पूजा और रोहन नजर न लगे।’ बता दें, ये शख्स जिसके साथ एक्ट्रेस को पैपराजी ने कैप्चर किया है वो कोई और नहीं बल्कि रोहन मेहरा (Rohan Mehra) हैं। रोहन एक्टर विनोद मेहरा (Vinod Mehra) के बेटे हैं और पेशे से पिता की तरह ही एक्टर हैं। लेकिन वो पूजा को डेट कर रहे हैं और ये दोनों की डिनर डेट थी, इसे पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता। हो सकता है कि दोनों बस अच्छे दोस्त हों।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
2 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
2 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
6 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
17 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
17 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
17 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
18 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines