हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

कभी कपड़े किए प्रेस, तो कभी लिया उधार... इस फिल्ममेकर के पास हैं सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में!

Rohit Shetty: फिल्म इंडस्ट्री में ना सिर्फ हीरो और हीरोइन बल्कि फिल्म निर्माता को भी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, जिसके दम पर ही वो आगे बढ़ सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही फिल्म निर्माता के बारे में बताने जा रहे है, जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर खुद को इंडस्ट्री में साबित किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई।

विज्ञापन
Rohit Shetty

Rohit Shetty: कोई भी इंसान अपना करियर बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत करता है। फिर चाहे वो कोई आम इंसान हो या फिर कोई नामचीन चेहरा। हर एक इंसान अपनी लाइफ में अपने हिसाब से आगे बढ़ता है और उसी के हिसाब से उसका करियर भी बनता है। फिल्म इंडस्ट्री में ना सिर्फ हीरो और हीरोइन बल्कि फिल्म निर्माता को भी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, जिसके दम पर ही वो आगे बढ़ सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही फिल्म निर्माता के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर खुद को इंडस्ट्री में साबित किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई। आइए जानते हैं कि कौन वो मशहूर फिल्ममेकर?

पिता के जाने के बाद कई परेशानियों का सामना किया

दरअसल, हम बात कर रहे हैं मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की, जो ना सिर्फ एक फिल्म निर्माता हैं बल्कि एक मशहूर अभिनेता भी हैं। रोहित शेट्टी ने बेहद कम सैलरी से शुरुआत की थी और अब वो एक ऐसे फिल्ममेकर बन चुके हैं, जिन्होंने एक-दो नहीं बल्कि कई शानदार फिल्में दी हैं। बता दें कि रोहित शेट्टी एमबी शेट्टी के बेटे हैं। करीब एक दशक पहले रोहित के पिता का निधन हो गया था। रोहित ने कहा था कि पिता के जाने के बाद उनके परिवार को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सेट पर एक्टर्स के कपड़े किए प्रेस

रिपोर्ट्स की मानें तो जब रोहित ने फिल्म निर्माता कुकू कोहली के अधीन काम करना शुरू किया, तो उनकी सैलरी सिर्फ 35 रुपये थी। उस टाइम सेविंग करने के लिए रोहित अपने घर से सेट तक पैदल जाया करते थे। अपने करियर के बारे में बात करते हुए रोहित ने एक बार बताया था कि जब वो सेट पर होते थे तो एक्टर्स के कपड़ों को प्रेस भी किया करते थे।

विज्ञापन

रोहित के पास सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में!

साल 2003 में रोहित ने निर्देशन की शुरुआत की थी और अब तक उन्होंने 15 फिल्में बनाई हैं। साल 2024 में रोहित की 16वीं फिल्म रिलीज होगी। रिपोर्ट्स की मानें को इन सभी फिल्मों में 12 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है और इनमें से 9 फिल्मों ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है, जो एक बड़ी बात है। रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित के पास जितनी 100 करोड़ी फिल्में है इतनी किसी दूसरे भारतीय निर्देशक के पास नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- ऐसे ही Angry Young Man नहीं बने Amitabh Bachchan, ‘जंजीर’ को इन 4 सुपरस्टार्स ने किया था रिजेक्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola