ऐसे ही Angry Young Man नहीं बने Amitabh Bachchan, 'जंजीर' को इन 4 सुपरस्टार्स ने किया था रिजेक्ट

Amitabh Bachchan: फिल्म ‘जंजीर’ को अमिताभ से पहले चार बड़े सितारों ने रिजेक्ट कर दिया था। आइए आपको बताते हैं कि कौन है वो सुपरस्टार? साथ ही महानायक के करियर की सबसे बड़ी फिल्म रही ‘जंजीर’ के बाद बिग बी को क्या नया टाइटल मिला?

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan, IMAGE CREDIT- Google

विज्ञापन

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक कहें या बिग बी या फिर अमिताभ बच्चन… एक-दो नहीं उन्हें कई नामों से इंडस्ट्री में जाना जाता है। आज महानायक के फैंस तब चिंता में आ गए जब उनके हॉस्पिटल में होने की खबर आई। हालांकि एंजियोप्लास्टी के बाद बिग बी को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

विज्ञापन

फिल्म ‘जंजीर’ के बाद मिला एक नया नाम

महानायक के फैंस अब उनके जल्द ठीक होने की कामना भी कर रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सब नामों के अलावा एक और भी ऐसा नाम है, जो उन्हें फिल्म ‘जंजीर’ के बाद मिला। हालांकि इस फिल्म को अमिताभ से पहले चार बड़े सितारों ने रिजेक्ट कर दिया था। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है वो नाम और किन सितारों ने फिल्म ‘जंजीर’ करने से मना किया था?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

‘Angry Young Man’

फिल्म ‘जंजीर’ करने के बाद अमिताभ बच्चन ने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली थी। इसी फिल्म से बिग बी को टाइटल मिला ‘Angry Young Man’ का… जी हां, यही फिल्म ‘जंजीर’ अमिताभ बच्चन के करियर की वो फिल्म है, जिसने उन्हें एक्शन हीरो के रूप में पेश किया और ये फिल्म एक्टर के करियर की बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई।

विज्ञापन

इन सुपरस्टार्स ने किया ‘जंजीर’ को रिजेक्ट

1. दिलीप कुमार

अमिताभ बच्चन से पहले ये फिल्म दिलीप कुमार को ऑफर की गई थी, लेकिन दिलीप कुमार ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो उस टाइम दिलीप कुमार ने इस फिल्म को रिजेक्ट करने की वजह कोई पर्सनल रीजन बताया था। हालांकि फिल्म को ठुकराने के बाद दिलीप कुमार को बहुत पछतावा हुआ था।

2. राज कुमार

प्रकाश मेहरा ने राज कुमार को भी फिल्म ‘जंजीर’ ऑफर की थी, लेकिन राज कुमार ने भी इस फिल्म में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई और इसे करने से इंकार कर दिया। फिल्म को रिजेक्ट करने की वजह राज कुमार ने फिल्म के ‘निर्देशक का चेहरा’ पसंद नहीं करना बताया। जी हां, फिल्म के ‘निर्देशक का चेहरा’ पसंद नहीं आने की वजह से राज ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। हालांकि एक्टर को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई थी।

विज्ञापन

3. धर्मेंद्र

फिल्म ‘जंजीर’ बॉलीवुड के ही-मैन यानी धर्मेंद्र को भी ऑफर हुई थी। एक इंटरव्यू में सलीम खान ने इसके बारे में बात की थी और बताया था कि धर्मेंद्र को इस फिल्म का ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को ठुकराने के बाद धर्मेंद्र को लगा था कि इस फिल्म को उन्हें करना चाहिए था।

4. देव आनंद

फिल्म ‘जंजीर’ देव आनंद को भी ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने भी इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। बता दें कि फिल्म ‘जंजीर’ में देव आनंद को उनका रोल पसंद नहीं आया और इसलिए उन्होंने इसे करने से इंकार कर दिया था। इन सबके बाद अमिताभ बच्चन को फिल्म का ऑफर मिला और उन्होंने इस फिल्म से अपनी एक अलग पहचान बना ली।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ